{"_id":"5c4b2bf1bdec22739a5be810","slug":"181548430321-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजीलैंस ब्यूरो ने रोपड़ के सरकारी अस्पताल में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजीलैंस ब्यूरो ने रोपड़ के सरकारी अस्पताल में मारा छापा
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल पर विजिलेंस का छापा
टीम ने डॉक्टरों का हाजिरी समेत कई रजिस्टर व दस्तावेज कब्जे में लिए
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को स्थानीय सरकारी अस्पताल में औचक छापामारी की। टीम ने डॉक्टरों की हाजिरी, स्टाक समेत कई रजिस्टर और दस्तावेज कब्जे में लिए। टीम शाम करीब छह बजे के बाद अस्पताल से गई।
विजिलेंस ब्यूरो की सीनियर मेडिकल अफसर सुमन की अगुवाई में टीम सुबह आठ बजे से पहले सरकारी अस्पताल पहुंची। सिसे अधिकारियों ओर मुलाजिमों में हड़कंप मच गया। टीम ने डाक्टरों की हाजिरी चेक की। गायनी डाक्टर हरप्रीत कौर अस्पताल में देरी से पहुंची। टीम ने इससे पहले ही सभी हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए थे। इसके बाद डॉ. हरप्रीत कौर वहां से चली गई। टीम में शामिल इंस्पेक्टर इकबाल सिंह समेत लगभग 14 अधिकारी अलग-अलग वार्डों ओर दफ्तरों की जांच में जुट गए।
टीम ने सबसे पहले जच्चा बच्चा वार्ड में चेकिंग शुरू की। यहां बच्चों को लगने वाले टीकों का रिकार्ड देखा। इसके बाद डॉक्टर गैलरी व अस्पताल के स्टोर में भी जांच की गई। टीम ने ओट्स सेंटर में डॉ. नितिन सेठी से पूछताछ कर रिकार्ड की जांच की। टीम ने अस्पताल में चल रहे बिल्डिंग के काम को भी परखा। टीम ने मरीजों को राज्य के और केंद्र सेहत सुविधाओं के बारे में पड़ताल की। आपरेशन और ओपीडी के रिकार्ड चेक किए। दवाओं का स्टाक रजिस्टर चेक किया।
विज्ञापन
टीम की अगवाई कर रही एसएमओ सुमन ने जांच संबंधी कुछ भी बताने से इनकार करते हुए बताया कि यह रुटीन चेकिंग है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया विजिलेंस को शिकायतें मिली हैं,, जिसके आधार पर सेहत सुविधाओं की जांच कर रहे है कि लोगों को यह मिल भी रही हैं या नहीं। उन्होंने बताया कि टीम में दो सरकारी गवाह लोक निर्माण विभाग से लिए गए।