{"_id":"5c1d1428bdec2257222daadf","slug":"181545409576-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारी बोले, मांगे ना मानी गई तो मोती महल में काले चोले पहन करेंगे रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारी बोले, मांगे ना मानी गई तो मोती महल में काले चोले पहन करेंगे रोष मार्च
विज्ञापन
मांगे न मानीं तो काले चोले पहनकर करेंगे मार्च
पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम ने मुख्य इंजीनियर आफिस पर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के बुलावे पर देहाती तथा ईस्ट सर्कल लुधियाना के बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को मुख्य इंजीनियर आफिस के आगे धरना दिया। इसमें रायकोट, जगरांव, दाखा, ललतो कलां, अहमदगढ़, सीएमसी, फोकल प्वाइंट, नगर केंद्रीय मंडल तथा ट्रांसको के बिजली कर्मचारियों ने शिरकत की। इस दौरान चेतावनी दी गई मानीं गईं मांगों को तत्काल लागू न किया तो 2 जनवरी को मुख्य आफिस पटियाला में धरना देकर मुख्यमंत्री कैप्टन के मोती महल में काले कपड़े पहन कर रोष मार्च किया जाएगा।
धरने को संबोधित करते हुए हरभजन सिंह, प्रकाश सिंह मान, बलविंदर सिंह, रमेश कुमार, जसवंत सिंह ने बताया कि धरना बिजली निगम मैनेजमेंट के वादाखिलाफी विरुद्ध लगाया गया है। मैनेजमेंट ने बार बार समझौते किए है। 25 सितंबर 2018 को भी एक लिखित समयबद्ध समझौता किया गया। समझौते में हुई सहमति को लागू नहीं किया गया। सिर्फ एक-दो सहमतियां जो लागू की है वह भी समझौते की भावना अनुसार लागू नहीं की। धरने के दौरान पंजाब सरकार से 1 जनवरी 2016 से ड्यू पे रिविजन तुरंत जारी करने की मांग, महंगाई भत्ते की बकाया किश्त जारी करने तथा नए नियुक्त कर्मचारियों को पे-बैड की जगह पूरा स्केल देने की मांग की गई।