फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मंडियों में लगे गेहूं के अंबार पर प्रशासन हुआ सख्त

मंडियों में लगे गेहूं के अंबार पर प्रशासन हुआ सख्त

Mon, 30 Apr 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
मंडियों में लगे गेहूं के अंबार पर प्रशासन हुआ सख्त
अफसरों ने जानी लिफ्टिंग में देरी की वजह
विज्ञापन

खबर का असर, अगले दिन मंडी पहुंचे अफसर
एसएसपी विजिलेंस और डीसी ने किया अनाज मंडियों का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
खमाणों/ फतेहगढ़ साहिब।
डिप्टी कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ और मोहाली के एसएसपी विजिलेंस परमजीत सिंह विर्क ने सोमवार को जिले की अनाज मंडियों का औचक दौरा कर लिफ्टिंग में हो रही देरी का निरीक्षण किया। सात ही किसानों से मंडी में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहीं गेहूं की धीमी गति से चल रही लिफ्टिंग में आ रही दिक्कतों के बारे आढ़तियों और मार्केट कमेटी अधिकारियों और खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों से बातचीत कर निर्देश दिए।

विजिलेंस टीम ने सरहिंद अनाज मंडी, अमलोह, बसी पठाना की अचानक चेकिंग की है। किसानों को विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 देकर अपनी मुश्किलें बताने को कहा है। चेकिंग में पाया गया खमाणों मंडी में 30 अप्रैल तक कुल 19362 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है, जिसमें से 13300 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग कराई जा चुकी है। 6062 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग होनी बाकी है। अनाज मंडी संघोल में 12560 मीट्रिक टन खरीद और 9290 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हो चुकी है। अभी 3270 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग बाकी है। वहीं अलग-अलग खरीद एजेंसियों की तरफ से कुल 47985 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। इस अवसर पर एसडीएम खमाणों ईशा सिंघल, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन तेजिंदर सिंह, मार्किट सुपरवाइजर इकबाल सिंह, डीएमओ मार्केट कमेटी खमाणों रजिंदर कुमार और सुपरवाइजर उपिंदर सिंह उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिले की मंडियों में सुस्त लिफ्टिंग के कारण किसानों, मजदूरों, और आढ़तियों की परेशानी की खबर अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसका प्रशासन ने कड़ा नोटिस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed