फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   देश भगतों के नाम पर मनप्रीत वोटें तो मांग लेता पर

देश भगतों के नाम पर मनप्रीत वोटें तो मांग लेता पर

Sun, 16 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
देश भगतों के नाम पर मनप्रीत वोटें तो मांग लेता पर
बैठक में नहीं आए बादल और जाखड़, सेनानियों ने किया हाईवे जाम
विज्ञापन

- सरकार के साथ समस्याओं पर मंथन के लिए प्रदेश भर से पहुंचे थे फ्रीडम फाइटर
- नेताओं पर लगाया स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवार की परवाह न करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा ।
सरकार के साथ समस्याओं पर मंथन के लिए रविवार को प्रदेश भर से फ्रीडम फाइटर और उनके परिजन यहां पहुंचे। टीचर्स होम में होने वाली बैठक में सरकार की तरफ से प्रदेश के खजाना मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन इन नेताओं के बैठक में शामिल न होने से आक्रोशित फ्रीडम फाइटर सड़क पर उतर गए और उन्होंने बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। आरोप लगाया कि नेताओं को स्वतंत्रता सेनानियों की कोई परवाह नहीं है। आखिरकार हाईवे पर दो घंटे बाद कहीं जाकर जाम समाप्त हो सका। जाम के दौरान फ्रीडम फाइटरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जत्थेबंदी का नेतृत्व कर रहे हरिंदर सिंह ने बताया कि वैसे तो सत्ताधारी नेता देश भक्तों के नाम पर वोट मांगते रहे हैं। अब जब देश भक्त सेनानी और उनके परिवारों की दुख-तकलीफें सुनने का समय आ गया है, तो बठिंडा में होते हुए भी मनप्रीत बादल जैसे नेता उनकी मुश्किलों को सुनना मुनासिब नहीं समझते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर मनप्रीत उनकी मुश्किलें नहीं सुन सकते तो वह वोट मांगना बंद करें। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी दुख तकलीफे सरकार नहीं सुनेगी, वे बडे़ स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे। हरिंदर सिंह ने बताया कि देश के लिए तो वे लड़ते रह गए और पर आज के दौर के नेता उनके नाम का प्रयोग कर सत्ता में आ गए। फिर भी वह सेनानियों की मुश्किलों को सुनना मुनासिब नहीं समझते। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में वह प्रदेेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलकर उन्हें अपनी मुश्किलों के अवगत कराएंगे। फिर भी हल न निकला तो वह अगली रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed