फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   प्लास्टिक डोर से गला बचाने के चक्कर में महिला ने रोकी एक्टिवा, पीछे से ऑटो ने मारी टक्कर

प्लास्टिक डोर से गला बचाने के चक्कर में महिला ने रोकी एक्टिवा, पीछे से ऑटो ने मारी टक्कर

Wed, 26 Dec 2018 10:28 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक डोर से गला बचाने के चक्कर में महिला ने रोकी एक्टिवा, पीछे से ऑटो ने मारी टक्कर
प्लास्टिक डोर से खुद को बचाने की कोशिश में हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। प्लास्टिक डोर का कहर महानगर में थम नहीं रहा है। एक्टिवा सवार महिला जब घर जा रही थी तो अचानक उसके गले में प्लास्टिक डोर आ गई। गले को बचाने की कोशिश में महिला ने बीच रास्ते में एक्टिवा रोक दी। जब तक वह डोर को साइड करती पीछे से आ रहे ऑटो ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। महिला नीचे गिर गई और उसकी कोहनी टूट गई। साथ ही उसका गला प्लास्टिक डोर से कट पड़ गया। उसे गंभीर हालत में मित्तल अस्पताल पहुंचाया गया।

अजय जैन ने बताया कि गांधी नगर मार्केट में उसका कपड़े का कारोबार है। वह दुर्गापुरी हैबोवाल कलां में रहता है। मंगलवार शाम को उकी पत्नी पूजा जैन, अपनी बहन नीरू जैन के साथ एक्टिवा पर हैबोवाल सामान लेने के लिए गई थी। लौटते समय जब वह पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो कहीं से प्लास्टिक डोर उसकी गर्दन में फंस गई। कहीं, गला कट ना जाए इसलिए गला बचाने के लिए उन्होंने एक्टिवा एकदम से रोक ली। उनकी बहन तो साइड हो गई लेकिन उनकी पत्नी एक्टिवा पर ही डोर गले से हटाने लगी। इस बीच पीछे से ऑटो आया और एक्टिवा को टक्कर मार दी। कारोबारी अजय जैन ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वह प्लास्टिक डोर पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed