फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अब शेरपुर का निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा

अब शेरपुर का निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा

Wed, 08 Aug 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
अब शेरपुर का निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा
अब शेरपुर का निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा
विज्ञापन

अभी आवाजाही के लिए शुरू नहीं हुआ था नेशनल हाईवे का यह पुल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर के गिल चौक व चांद सिनेमा फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने के बाद अब नेशनल हाईवे के शेरपुर चौक पर भी निर्माणाधीन एक फ्लाइओवर का हिस्सा बारिश के चलते गिर गया। खास बात यह है कि अभी यह फ्लाई ओवर आवाजाही के लिए शुरू नहीं हुआ था। उससे पहले ही इसके एक हिस्से की मिट्टी खिसकने के कारण करीब छह से आठ फुट का लेंटर गिर गया। इससे निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के इस्तेमाल किए जाने वाले मैटीरियल पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक कई दिनों से आ रही बारिश के चलते शहर के शेरपुर चौक के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर की कई जगहों से मिट्टी खिसक गई थी। इसके बाद बुधवार को एकाएक प्लाई ओवर का एक हिस्सा धंस गया। हालांकि जब पुल का हिस्सा गिरा तो नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। नेशनल हाईवे पर सिक्स लेन का काम कई सालों से जारी है। उसके अधीन ही शेरपुर चौक पर फ्लाई ओवर बनाया जा रहा है। इस फ्लाई ओवर का काम काफी समय से बंद था। लोगों के विरोध व राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने निर्माण करने वाली कंपनी को आदेश देकर इसका फ्लाई ओवर का काम शुरू करवाया था। अभी काम जारी ही था कि फ्लाई ओवर के एक हिस्सा गिर गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मई महीने में गिल चौक फ्लाई ओवर का एक हिस्सा मिट्टी धंसने के कारण गिर गया था। इसकी दो महीने रिपेयर करने के बाद अब जाकर उस फ्लाई ओवर को आवाजाही के लिए खोला गया है। इसके अलावा साहनेवाल के पास भी नेशनल हाईवे पर बने फ्लाई ओवर की स्लैब बारिश के कारण गिर गई थी। इसके अलावा शहर के चांद सिनेमा के पास पुल भी अनसेफ डिक्लेयर किया हुआ है। इस कारण उसे भी बंद किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed