फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खेतीबाड़ी मामलो के मंत्री जीअन एफ बिलए ने सुधार के गिल फार्म का किया दौरा

खेतीबाड़ी मामलो के मंत्री जीअन एफ बिलए ने सुधार के गिल फार्म का किया दौरा

Thu, 25 Apr 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
खेतीबाड़ी मामलो के मंत्री जीअन एफ बिलए ने सुधार के गिल फार्म का किया दौरा
खेतीबाड़ी मामलों के मंत्री ने सुधार के गिल फार्म का किया दौरा
विज्ञापन

किसानों को अमरीकी किसानों की तर्ज पर ग्रुप बनाकर एडवांस तकनीक से मुनाफा कमाने की सलाह दी
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। भारत स्थित अमरीकन दूतावास खेतीबाड़ी विभाग एवं खेतीबाड़ी मामलों के मंत्री एवं सलाहकार जीएन एफ बिलए ने वीरवार को पंजाब दौरे के तहत सुधार के गिल फार्म का दौरा किया। पंजाब में खेती विभिन्नता के लिए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हो चुके गिल फार्म के मालिक चरनजीत सिंह गिल के फार्म में पहुंचीं मैडम जीएन एफ विलए के साथ खेतीबाड़ी माहिर श्रीलंका के अयोध्या गलैपटीन एवं भारत के संतोष के सिंह भी विशेष तौर पर पहुंचे। टीम ने बताया कि यहां आने से पहले उन्होंने पंजाब सरकार से खेतीबाड़ी सचिव डा. काहन सिंह पन्नू से मुलाकात की थी। टीम ने वीरवार को सुबह पीएयू लुधियाना के रिसर्च डायरेक्टर डा. नवजेत सिंह बैंस एवं मुख्य खेतीबाड़ी आफिसर डा. बलदेव सिंह की अगुवाई में सुधार के गिल फार्म में पहुंच चरनजीत सिंह गिल द्वारा खेती विभिन्नता एवं हाइली एडवांस तकनीक से की जा रही खेतीबाड़ी को देखा और सराहा। टीम की ओर से गिल फार्म में गेंदा, बरौकली, मूली एंव अन्य फसलों के हाईब्रिड बीजों के उत्पादन की विभिन्न तकनीकों की जांच कर अन्य जानकारी हासिल की। टीम ने गुरप्रताप सिंह गिल द्वारा फार्म में शुरु की गई नवीनत्म तकनीक द्वारा खीरे की खेती संबंधी जानकारी ली। मैडम जीअन एफ बिलए ने गिल फार्म पर मौजूद किसानों को अमरीकी किसानों की तर्ज पर ग्रुप बनाकर एडवांस तकनीक से कार्य करने एवं ग्रुप के जरिये ही इसका मंडीकरण कर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को कहा कि खेतीबाड़ी पर आने वाले छोटे से छोटे खर्च को भी अकाउंट बुक बनाकर लिखे ताकि मुनाफे का सही अंदाजा लगा सके। मैडम जीअन एफ बिलए ने गिल फार्म के मालिक चरनजीत सिंह गिल को 9 मई नारमन इ बोरलाफ दिवस पर दिल्ली स्थित अमरीकी दूतावास में मनाए जा रहे नोबल अवार्ड विनर कार्यक्रम में आने का विधिवत न्योता भी दिया। अमरीका के खेतीबाड़ी माहिर नारमन इ बोरलाफ ने 1970 में सुधार स्थित गिल फार्म का दौरा किया था। बोरलाफ की गिल फार्म में लगी तस्वीर देखकर मैडम जीअन एफ बिलए बेहद भावुक हो उठी। आज के इस प्रोग्राम में ब्लाक खेतीबाड़ी आफिसर सुधार डा. हरमिंदर सिंह छीना, खेतीबाड़ी आफिसर डा. सुखविंदर कौर एवं गुरजीत कौर, खेतीबाड़ी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह एवं जसविंदर कौर, सहायक टेक्नालाजी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह एवं बलबीर सिंह, सचिव बलविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, किसान भिंदर सिंह, जगदीप सिंह, जसबीर सिंह, गुरिंदर सिंह व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed