{"_id":"5cb4b27bbdec22141d19fb57","slug":"161555346043-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद ने गिरफ्तारी के डर से करवाई कुंवर विजय की बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद ने गिरफ्तारी के डर से करवाई कुंवर विजय की बदली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरफ्तारी के डर से शिअद ने कराया कुंवर विजय का तबादला : सांसद हरिंदर सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने 13 लोकसभा हलकों में से किसी पर भी भाजपा की ओर से चुनाव न लड़ने की बात कही है। खालसा सोमवार को फतेहगढ़ साहिब में पहुंचे थे। बातचीत में खालसा ने कहा कि जब वह भाजपा में शामिल हुए थे तो वित्त मंत्री अरुण जेटली को उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इन चुनावों मे आप का बोरिया बिस्तर गोल हो जाएगा, क्योंकि पहले आप ने लोगों को गुमराह कर कर चार सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार लोग इनकी बातों में नहीं आएंगे। खालसा ने विजय कुंवर प्रताप के हुए तबादले पर कहा कि अकालियों ने अपनी गिरफ्तारी के डर से भाजपा पर दबाव डालकर विजय कुंवर प्रताप का तबादला करवाया है। अगर भाजपा का आदेश होगा तो अकाली भाजपा के उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार करेंगे, लेकिन वह चुनाव प्रचार के दौरान सच बोलने से गुरेज नहीं करेंगे। अकाली दल की तरफ से डेरा सिरसा प्रमुख को पहले माफी दी गई फिर माफीनामा वापस ले लिया, जिसका खामियाजा अकालियों को भुगतना पड़ रहा है।
फोटो कैप्शन--15जीबीजीपी03-फतेहगढ़ साहिब में बातचीत करते हुए सांसद हरिंदर सिंह खालसा।