फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   20 से अधिक देशों की कंपनियों ने 2000 से अधिक उत्पादों का किया प्रदर्शन

20 से अधिक देशों की कंपनियों ने 2000 से अधिक उत्पादों का किया प्रदर्शन

Fri, 25 Jan 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
20 से अधिक देशों की कंपनियों ने 2000 से अधिक उत्पादों का किया प्रदर्शन
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


20 से अधिक देशों की कंपनियों ने 2000 से अधिक उत्पादों का किया प्रदर्शन
गमसा एक्सपो इंडिया 2019 का चौथा एडीशन शानदार रिस्पांस के साथ खुला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गमसा एक्सपो इंडिया 2019 का चौथा एडीशन शुक्रवार को शानदार रिस्पांस के साथ खुला। एक्सपो के पहले दिन गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग मशीनरी की दुनिया में नई नई तकनीक के आधार पर तैयार की गई इनोवेटिव मशीनों को प्रदर्शित किया गया। गारमेंट्स मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित गमसा एक्सपो इंडिया का आयोजन 25 से 28 जनवरी तक लुधियाना के दाना मंडी, बहादुर के रोड पर किया गया है।
एक्सपो का उद्घाटन लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने किया। इस दौरान निटवेयर क्लब के चेयरमैन विनोद थापर, शाल क्लब के सेक्रेटरी चरणजीत सिंह, डाइंग एसोसिएशन से अशोक मक्कड़, विपन विनायक, दर्शन डावर, अशोक जैन, नरिंदर मिगलानी, जसवंत टक्कर और केशोराम विज भी मौजूद थे। एक्सपो में भारत और 20 से अधिक देशों की कंपनियों और प्रमुख ब्रांड्स ने निटिंग, वीविंग, डाइंग, फिनिशिंग, प्रिंटिंग, सिलाई मशीनों और अन्य एसेसरीज से संबंधित 2000 से अधिक उत्पादों का प्रदर्शन किया है। एक्सपो के पहले दिन 15000 से अधिक विजिटर्स ने विभिन्न स्टाल्स को देखा, वहीं मैन्युफैक्चर्स ने गारमेंट प्रोसेसिंग से संबंधित क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गमसा एक्सपो इंडिया के प्रेसिडेंट नरिंदर कुमार ने कहा कि गारमेंट इंडस्ट्री गारमेंटिंग के सभी सेग्मेंट्स में अपग्रेडेशन के लिए गमसा एक्सपो और गमसा की गतिविधियों पर नजर रखती है, ये हमारे लिए गर्व की बात है। इस एक्सपो के माध्यम से उन सभी लोगों को एक साथ लाया गया है जो कि सीधे तौर पर इंडस्ट्री से जुड़े हैं या इसका हिस्सा हैं। हम मशीनरी निर्माताओं को अपने नए इनोवेशंस और टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट्स को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रीमियर प्लेटफार्म प्रदान करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमसा एक्सपो इंडिया के चेयरमैन रामकृष्ण ने कहा कि हम इंडस्ट्री के सभी क्षेत्रों से मिले जबरदस्त रिस्पांस से बेहद खुश हैं। एक्सपो में प्रदर्शित सबसे अपडेटेड टेक्नोलॉजिकल कॉन्सेप्ट्स से इंडस्ट्री को लागत में कमी, समय की बचत और लेबर के खर्च में कमी जैसे लाभों के साथ प्रोडक्शन बढ़ाने और बेहद आकर्षक डिजायंस प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह, अमित जैन, परमेश वशिष्ठ, गुरदेव सिंह, जतिंदर सुदेरा, पंकज कालड़ा, तेजा सिंह और राजेश शर्मा, मोहन चावला, राजिंदर भामरा और दविंदर पाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed