फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खुशी की तलाश में तनाव ग्रस्त हो रहे हैं लोग

खुशी की तलाश में तनाव ग्रस्त हो रहे हैं लोग

Wed, 10 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खुशी की तलाश में तनाव ग्रस्त हो रहे हैं लोग
खबर जरूर लगाएं
विज्ञापन


खुशी की तलाश में तनाव ग्रस्त हो रहे हैं लोग
वर्ल्ड मेंटली हेल्थ डे पर एसपीएस अस्पताल में लेक्चर, लोगों को बताए खुश रहने के तरीके
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वर्ल्ड मेंटली हेल्थ डे के मौके पर आयोजित लेक्चर के दौरान एसपीएस अस्पताल के साइकेट्रिस्ट डॉ. संदीप गोयल ने कहा कि लोग खुशी की तलाश में तनाव ग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक खुश कैसे रहें के मुद्दे पर कई किताबें व ब्लॉग लिखे जा चुके हैं, मगर देखना यह है कि क्या इसके बावजूद हम खुश हो पाए। क्योंकि खुशी की तलाश करने पर लोग और तनावग्रस्त हो रहे हैं। लोग खुशी को अपने भीतर महसूस करने की बजाय बाहर खोजते रहते हैं। जीवन में खुशी की तलाश करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह तो आंतरिक शांति और अंदर से उपजी संतुष्टि से प्राप्त होती है। एक तनावमुक्त जीवन जीते हुए और स्ट्रगल करके जो टारगेट हासिल किया जाता है, उससे खुश पैदा होती है। सप्ताह भर की दौड़ के बाद जब रविवार आता है तो एक अजीब सी खुशी होती है। यह खुशी स्वाभाविक ही पैदा होती है। आज इंसान अपने दुख की बजाय दूसरे को खुश देखकर ज्यादा दुखी होता है। एक -दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तनाव पैदा हो रहा है। इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका यह है कि जितना है, उतने में खुश रहें। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग कंपीटीशन भी कराया गया। जिसमें मनप्रीत कौर ने पहला, अलीशा ने दूसरे और रुबीना व नेहा ने तीसरा इनाम जीता। कार्यक्रम में सीओओ डॉ. अजय अंगरीश, डॉ. अवस्थी, डॉ. गुरसिमरन कौर व डॉ. चंचल गेरा भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed