फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बरसात के पानी में डूबे शहर के कई सार्वजनिक स्थल

बरसात के पानी में डूबे शहर के कई सार्वजनिक स्थल

Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
बरसात के पानी में डूबे शहर के कई सार्वजनिक स्थल
बरसात के पानी में डूबे शहर के सार्वजनिक स्थल
विज्ञापन

पानी सूखने तक लोगों को झेलनी होगी मुश्किलें
सड़क के किनारे पर सब्जी बेचने को विवश विक्रेता
स्टेडियम में पानी जमा होने से खिलाड़ी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)। पिछले तीन दिन से हो रही बरसात ने लोगों को परेशान कर दिया है। शहर के कई अहम सार्वजनिक स्थलों पर जलभराव के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। स्थानीय अनाजमंडी, ट्यूबवेल परिसर और सब्जी मंडी तो पूरी तरह से बरसात के पानी में डूब गई है। अनाज मंडी परिसर में ही स्थित सिटी पुलिस चौकी और मार्केट कमेटी कार्यालय में भी पानी से भर गया। अलावा शहर का एकमात्र ओलंपिक स्टेडियम, रेलवे अंडर ब्रिज और पावरकॉम कार्यालय भी बरसात के पानी में जलमग्न हैं। इन स्थलों से पानी के निकासी के कोई प्रबंध नहीं हैं। हैरत की बात यह है कि बरसात के पानी सूखने तक लोगों को परेशानी झेलनी पडेगी।

सब्जी मंडी के हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन दिनों से सब्जी व फ्रूट की बिक्री सब्जी मंडी परिसर में नहीं हो रही है, बल्कि स्टेडियम रोड पर विक्रेता अपने धंधे को चलाने को विवश हो रहे हैं। कुछ ऐसे हीहालात अनाज मंडी के हैं। यहां किसानों व आढ़तियों को अपनी दुकानों तक जाने में परेशानी हो रही है। किसान दरबारा सिंह, जसवंत सिंह ने कहा कि अनाज मंडी में किसान अपनी मिर्च की फसल ला रहे हैं, लेकिन मंडी की सभी सड़कें पानी में डूबी हैं। रेलवे अंडर ब्रिज में पानी जमा होने के कारण लोगों को लंबी दूरी तय करके अपनी मंजिल तक जाना पड़ रहा है। स्टेडियम की बात करें तो करीब पांच फुट ऊंचा करने के बाद भी स्टेडियम में जलभराव की समस्या खत्म नहीं हुई है। एथलेटिक्स ट्रैक पानी में डूब चुका है। भाजपा के नेता राजीव गर्ग, शंकर बांसल ने कहा कि कैप्टन सरकार, लोगों की जरूरतें पूरी करने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार, शहर में पानी निकासी की ठोस योजना को अमली रूप देकर लोगों को राहत दे।
विज्ञापन


फोटो:30एसजीआरपी01: सुनाम बरसात के पानी में डूबा ट्यूबवेल परिसर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed