{"_id":"5ae0ad104f1c1b86098b676a","slug":"161524673808-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्कफैड के गोदाम में लगी आग, पांच हजार थैला जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्कफैड के गोदाम में लगी आग, पांच हजार थैला जलकर खाक
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
मार्कफैड के गोदाम में लगी आग, पांच हजार थैले जले
संगरूर व सुनाम की फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
जाखल रोड स्थित मार्कफैड के गोदाम में बुधवार की सुबह आग लग गई। आग में करीब पांच हजार थैले जल गए। अग्निकांड में गेहूं जलने से बचा लिया गया।
गोदाम में गेहूं का भंडारण करने की प्रक्रिया जारी थी और इसी दौरान बुधवार को गोदाम की एक यूनिट में अचानक आग लग गई। आग चारों यूनिट में फैल गई। हालांकि गेहूं को जलने से बचा लिया गया है। करीब पांच थैले जल गए। मार्कफैड के शाखा प्रबंधक मनजीत सिंह ने कहा कि सुबह साढे़ ग्यारह बजे उन्हें सूचना मिली कि गोदाम में आग लग गई है। फौरन फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। संगरूर व सुनाम से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि गोदाम में गेहूं का भंडारण कर रहे मजदूरों कोई बीड़ी आदि का प्रयाग कर रहा होगा। जलती बीड़ी फेंकने से आग लग गई होगी।