फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खो-खो तथा बैडमिंटन में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

खो-खो तथा बैडमिंटन में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

Fri, 09 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खो-खो तथा बैडमिंटन में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

बहुतकनीकी कालेज लड़कियां में खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
रशी नगर स्थित एसआरएस सरकारी बहुतकनीकी कालेज लड़कियां में दो दिवसीय खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुई। आयोजन में राज्य की सरकारी तथा प्राइवेट बहुतकनीकी कालेजों की टीमों ने हिस्सा लिया।
पहले दिन खो-खो के मुकाबलों में एसआरएस सरकारी बहुतकनीकी कालेज की लड़कियों ने सरकारी बहुतकनीकी कालेज बहिराम (जिला शहीद भगत सिंह नगर) को 16-1 से हराया। दूसरे मुकाबले में सरकारी बहुतकनीकी कालेज लड़कियां पटियाला ने माई भागो सरकारी बहुतकनीकी कालेज लड़कियां अमृतसर को 7-1 से पराजित किया। सरकारी बहुतकनीकी कालेज लड़कियां लुधियाना ने चंडीगढ़ पालीटेक्निक घडूआ को 16-1 से हराया।
विज्ञापन

बैडमिंटन के मुकाबले में सरकारी बहुतकनीकी कालेज लड़कियां लुधियाना ने सरकारी बहुतकनीकी कालेज जालंधर को 21-5, 21-9 से हराया। डबल में लुधियाना ने जालंधर को 21-15, 23-25 से मात दी। रामगढ़िया पलिटेक्निक कालेज फगवाड़ा ने सरकारी बहुतकनीकी कालेज लड़कियां पटियाला को 21-8, 21-8 से मात दी। डबल में फगवाड़ा ने पटियाला को 21-8, 21-7 से हराया। प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति उत्साहित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अंग है। पढ़ाई के साथ खेलों में हिस्सा लेने से शरीर तंदरुस्त रहता है। इस मौके पर जसप्रीत कौर, मनोज कुमार, सुमन लता, जसवीर सिंह, हरकंवल सिंह, हरनीत कौर, मदनलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed