फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ट्रक ने दो स्कूली छात्रों को रौंदा, एक की मौत

ट्रक ने दो स्कूली छात्रों को रौंदा, एक की मौत

Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने दो स्कूली छात्रों को रौंदा, एक की मौत
ट्रक ने दो स्कूली छात्रों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन

दूसरा सीएमसी में गंभीर
मंडी गोबिंदगढ़।
शुक्रवार की देर शाम रिमट यूनिवर्सिटी के मेन रोड पर एक हादसे में मंडी गोबिंदगढ़ के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में दाखिल है। दोनों ओपी बंसल स्कूल में 9वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। मृतक की पहचान गुरवीर सिंह पुत्र जसदेव सिंह निवासी गुरु की नगरी, जबकि गंभीर घायल हुए मनन धीमान पुत्र संजीव धीमान बटन लाल रोड गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक ने ही घायल दोनों छात्रों को किसी अन्य वाहन से सिविल अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक गुरवीर सिंह की मौत हो चुकी थी। परिवार द्वारा शुक्रवार को सरहिंद पुलिस को दी शिकायत मुताबिक ये हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। मृतक के चाचा हरमीत सिंह ने बताया कि हादसे के समय वह इसी रोड से गुजर रहे थे। जबकि ओपी बंसल स्कूल में वार्षिक समारोह चल रहा था और वह दोनों लड़कों भी आ रहे थे। आगे जा रहे ट्रक चालक ने साइकिल सवार को बचाते हुए दोनों छात्रों को रौंद दिया। जिसमें ट्रक का अगला टायर गुरवीर के सिर पर चढ़ गया और मनन की दायां हाथ ट्रक के टायर नीचे आ गया। गुरवीर ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उस पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मनन धीमान के पिता संजीव धीमान ने फोन पर बताया कि मनन के दायना हाथ पर गंभीर जख्म है। जिसका अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:16जीबीजीपी01: मृतक गुरवीर सिंह की फाईल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed