फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सरकारी दफ्तरों की अचानक चेकिंग के दौरान 166 अधिकारी और कर्मचारी मिले गैरहाजिर

सरकारी दफ्तरों की अचानक चेकिंग के दौरान 166 अधिकारी और कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Mon, 10 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों की अचानक चेकिंग के दौरान 166 अधिकारी और कर्मचारी मिले गैरहाजिर
चेकिंग में 166 कर्मी मिले गैरहाजिर
विज्ञापन

लुधियाना। सरकारी दफ्तरों में समय की पाबंदी और अनुशासन को बहाल रखने के उदेश्य के साथ डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल की तरफ से बनाई 13 अलग अलग टीमों की तरफ से सोमवार की सुबह एक समय शहर के अलग अलग सरकारी दफ्तरों की अचानक चेकिंग की गई। जिस दौरान 166 अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर और लेट लतीफ पाए गए।
इस चेकिंग में गैर हाजिर रहने वालों में पंजाब एग्रो इंडस्ट्री के 11 अधिकारी और कर्मचारी, वन मंडल दफ्तर के दो, जिला मंडी दफ्तर के 12, वेरका मिल्क प्लांट के बीस, चारो कर और आबकारी कमिश्नर दफ्तरों के 9, कार्यकारी इंजीनियर जन सेहत डिविजन ए और तीन के चार, सहायक किर्त कमिश्न के पांच और 6 दफ्तर के दस, जनरल मैनेजर पंजाब रोड वेज दफ्तर का एक, जरनल मैनेजर पीआरटीसी दफ्तर का एक, डिप्टी डायरेक्टर मछली पालन दफ्तर के दो, डिप्टी डायरेक्टर डेयरी विकास दफ्तर का एक, डिप्टी जरनल मैनेजर पंजाब मंडी बोर्ड दफअतर के 12, कार्यकारी इंजीनियर मंडी बोर्ड दफ्तर के 9 अधिकारी कर्मचारी गैर हाजिर या लेट लतीफ पाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कार्यकारी इंजीनियर लोक निर्माण विभाग होर्टीकल्चर दफअतर से एक, जिला बागबानी दफ्तर से चार, निगरान इंजीनियर सरहिंद कैनाल दफ्तर से दो, कार्यकारी इंजीनियर ड्रेनेज्ड विभाग से 5 कर्मचारी, जिला मैनेजर पंजाब वेयरहाउस दफ्तर से 12, कार्यकारी इंजीनियर केंद्रीय वर्कस डिविजन एक दफ्तर से तीन, डिविजन तीन से सात, कार्यकारी इंजीनियर सड़कों और पुल डिविजन एक से सात, डिविजन तीन से सात गैर हाजिर और लेट लतीफ पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से सरकारी दफ्तरों में समय की पाबंदी और अनुशासन को कायम रखने संबंधी जारी हिदायतों के अनुसार आज यह चेकिंग की गई है। उन्होंने कहा कि गैर हाजिर पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे है। सरकारी दफ्तरों में ड्यूटी संबंधी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed