फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चंजूमाजरा ने हार का कारण सरकारी दबाव व सरकारी मशीनरी के प्रयोग को बताया

चंजूमाजरा ने हार का कारण सरकारी दबाव व सरकारी मशीनरी के प्रयोग को बताया

Thu, 23 May 2019 10:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंजूमाजरा ने हार का कारण सरकारी दबाव व सरकारी मशीनरी के प्रयोग को बताया
चंदूमाजरा ने सरकारी मशीनरी के प्रयोग पर फोड़ा हार का ठीकरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब से हार का सामना करना वाले अकाली दल के प्रत्याशी प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने अपनी हार का ठीकरा सरकारी शक्ति पर फोड़ा। चंदूमाजरा ने पत्रकारों से बात करते हुए लोगों का फतवा स्वीकार किया और कहा कि एनडीए के जीतने की पहले ही संभावनाएं थी, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकारी दबाव व सरकारी मशीनरी का प्रयोग हार का कारण बनी। उन्होंने कहा कि चमकौर साहिब हलके से उनकी हार का कारण हलके में लंबे समय से इंचार्ज का न होना भी है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री चरनजीत चन्नी के फार्मूले को भी चेक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में वह चार सीटें जीते हैं और उन्हें हलके की कारगुजारी अच्छी रहने पर जीत का उम्मीद थी। उन्होंने वोटरों का धन्यवाद भी किया। चंजूमाजरा ने पंजाब में मोदी फैक्टर न चलने की बात कही। हलके के सरपंचों तक को धमकाया गया। उन्होंने कहा कि अफसोस नहीं कि वह हार गए, अफसोस रहेगा कि जो फायदा एनडीए की सरकार बनने पर हलके में किया जा सकता था, अब नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed