{"_id":"5ce6d69fbdec2207132d7275","slug":"15586321463-ropar-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ जिला के दो विधान सभा हलकों से मिली तिवारी को जीत तो एक हलके में मिली करारी हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ जिला के दो विधान सभा हलकों से मिली तिवारी को जीत तो एक हलके में मिली करारी हार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोपड़ के दो विधानसभा हलकों से मिली तिवारी को लीड
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब के तहत पड़ते रोपड़ के तीन विधानसभा हलकों में से दो में कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी विजयी रहे। जबकि एक में अकाली दल के प्रत्याशी प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बड़ी लीड दर्ज की है। रोपड़ विधानसभा हलके से मनीष तिवारी 3647 वोटों से जीते। तिवारी को 45635 और शिरोमणि अकाली दल के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 41 हजार 988 वोट मिले। इसके अलावा बसपा के सोढ़ी विक्रम सिंह ने 10026 वोट और आम आदमी पार्टी के नरिंदर सिंह शेरगिल को 5928 वोट मिले। चमकौर साहिब विधान हलके से मनीष तिवारी को 21 हजार 149 वोटों की लीड मिली। चमकौर साहिब हलके से कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में लड़े गए चुनाव में बड़ी लीड हासिल हुई। यहां मनीष तिवारी को 56 हजार 793 वोट और अकाली दल के प्रो. चंदूमाजरा को 37 हजार 644 वोट मिले। जबकि बसपा की अगुवाई वाले पीडीए के सोढ़ी विक्रम सिंह को 7866 और आप के नरिंदर शेरगिल को 3934 वोट मिले। चमकौर साहिब से जीत का पता लगते ही कैबिनेट मंत्री चन्नी तुरंत काउटिंग सेंटर में पहुंचे और अपने वर्करों के साथ खुशी मनाई। जिले के आनंदपुर साहिब हलके कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। यहां विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह को भी मनीष तिवारी की हार का बड़ा झटका लगा है। जबकि कहा जा है कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल कराने पर लोगों ने अपना गुस्सा निकाला है। गौरतलब है कि मनीष तिवारी के चुनाव का सारा बोझ राणा केपी सिंह ने उठाया हुआ था और तिवारी भी उनकी सलाह से चल रहे थे। आनंदपुर साहिब विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी तिवारी को 48 हजार 390 वोट मिले तो अकाली दल भाजपा के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 58 हजार 878, बहुजन समाज पार्टी के सोढ़ी विक्रम सिंह को 5677 और आम आदमी पार्टी के नरिंदर सिंह शेरगिल को 3542 वोट मिले। इस विधानसभा हलके में चंदूमाजरा ने तिवारी को 10 हजार 488 वोट से मात दी।