फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पांच साल का काम देख जनता ने दुबारा दिया मौका : भगवंत मान

पांच साल का काम देख जनता ने दुबारा दिया मौका : भगवंत मान

Thu, 23 May 2019 10:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
पांच साल का काम देख जनता ने दुबारा दिया मौका : भगवंत मान
2022 में पंजाब में आप की सरकार बनाएंगे : मान
विज्ञापन

बरनाला। लोकसभा हलका संगरूर से सांसद व पार्टी प्रांत प्रधान भगवंत मान लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर गदगद हो उठे। जीत हासिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह जीत 5 वर्ष लोगों की गई सेवा का परिणाम है। लोगों ने उनका रिपोर्ट कार्ड देख व कामकाज को देखते हुए ही दूसरी बार मौका दिया है। भगवंत मान ने कहा कि बेशक दिल्ली में उनकी सीटें नहीं आईं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि लोग दिल्ली में केजरीवाल को नहीं चाहते, लेकिन केंद्र में मोदी सरकार पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली में सुविधाओं को देखते हुए आज भी केजरीवाल को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि वह फिर से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। उन्होंने तंज कसा कि आज सुखपाल सिंह खैरा, जसराज जस्सी व सिमरजीत सिंह बैंस अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। सांसद भगवंत मान ने कहा कि बाप बेटा (सुखदेव सिंह ढींढसा-परमिदर सिंह ढींढसा) को उन्होंने नहीं लोगों ने हराया है। आज की जीत उनकी नहीं लोगों की जीत है। पंजाब के लोग आज तीसरा फ्रंट मांग रहे हैं। आप देखते जाओ 2022 में होता क्या है, ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे कि सैकड़ों वर्ष पुरानी पार्टियां भी देख दंग व हैरान रह जाएंगी। जिस तरह संगरूर से जमानत जब्त की हैं, उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में भी 2022 में सभी पार्टियों की जमानत जब्त कर पंजाब में आप की सरकार बनाएंगे।

फोटो भगवंत मान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed