फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कपड़ा फैक्टरी की पहली मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

कपड़ा फैक्टरी की पहली मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Thu, 23 May 2019 10:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
कपड़ा फैक्टरी की पहली मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
कपड़ा फैक्टरी की पहली मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

पहली मंजिल से आग ने दूसरी मंजिल पर पड़ा सामान भी लिया चपेट में
फायर ब्रिगेड विभाग ने लगभग साठ गाड़ियों से बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बहादुर के रोड पर वीरवार की सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब संजीव फैब्रिक्स कपड़ा फैक्टरी की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि फैक्टरी की पहली मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग के कारण फैक्टरी की दीवारों पर दरारें भी आ गईं। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने बार बार चक्कर लगा करीब साठ गाड़ियां पानी की डाली और 12 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग फैक्टरी में कैसे लगी किसी को अभी तक पता नहीं चल पाया है।

संजीव फैब्रिक्स के मालिक संजीव ने बताया कि उनकी फैक्टरी में धागे से कपड़ा बनाया जाता है। फैक्टरी में वीरवार को सुबह दो युवक काम कर रहे थे, जो ग्राउंड फ्लोर पर थे। इसी दौरान फैक्टरी की पहली मंजिल पर आग लग गई। जब उन्हें पता चला तो वह तुरंत बाहर की तरफ भागे और जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। संजीव ने मौके पर पहुंच फैक्टरी में लगे फायर सिस्टम से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके तो उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मगर फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां पहुंचने से पहले आग काफी फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और उन्होंने पानी डालना शुरु कर दिया। फायर ब्रिगेड की करीब 12 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगनेके कारण दूसरी मंजिल पर पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया और पहली मंजिल पर पड़ा सामान आग लगने और पानी की वजह से बुरी तरह से खराब हो गया। फैक्टरी मालिक का आग की वजह से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग कैसे हुई किसी को अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed