फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बरसात से किसानों की चेहरे मुरझाए, कई जगह पर गेहूं की फसल बिछी

बरसात से किसानों की चेहरे मुरझाए, कई जगह पर गेहूं की फसल बिछी

Wed, 17 Apr 2019 10:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
बरसात से किसानों की चेहरे मुरझाए, कई जगह पर गेहूं की फसल बिछी
बरसात से किसानों की चेहरे मुरझाए, फसल बिछी
विज्ञापन

जगरांवा (लुधियाना)। इलाके में बुधवार को दिन भर हलकी बरसात से किसानों के चेहरे मुरझा गए। बरसात के कारण कई जगह पर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ चुकी है। वही शाम के समय अचानक दोबारा तेज बरसात शुरू हो गई, जिसका असर खड़ी फसल ज्यादा होने के आसार बन गए है।

दूसरी तरफ मुख्य कृषि अधिकारी बलदेव सिंह कहते है कि वह सुबह से फील्ड में घूम रहे है। गेहूं की फसल को नुकसान नहीं हुआ है। अगर कही फसल बिछ भी गई है, तो धूप निकलने के बाद वह ठीक हो जाएगी। वीरवार से मौसम खुल जाएगा, ऐसे में किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। मंगलवार की देर रात को आंधी चलने से पहले किसान डरे हुए थे। वही बुधवार की सुबह 6 बजे से हलकी बरसात बाद दोपहर तक हलकी बरसात रुक-रुक कर होती रही। जगरांवा एरिया के कई गांवों में बरसात के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। किसान हरचंद सिंह, दिलबाग सिंह ने बताया कि मंगलवार की आंधी के कारण फसलों को नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन बुधवार को हलकी बरसात के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के कारण कई जगह पर फसल बिछ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed