{"_id":"5cb4b26abdec223c99276abc","slug":"151555346026-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के जस्सोवाल ने कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के जस्सोवाल ने कांग्रेस में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादों की दोस्ती निभाएंगे पोते: बिट्टू
आप के शहरी प्रधान जस्सोवाल कांग्रेस में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। आम आदमी पार्टी यूथ के शहरी प्रधान अमरिंदर सिंह जस्सोवाल कांग्रेस में शामिल हो गए है। सांसद रवनीत बिट्टू ने जस्सोवाल को सिरोपा भेंट कर स्वागत किया। सांसद बिट्टू ने कहा कि अमरिंदर सिंह के दादा जसदेव सिंह पंजाबी साहित्य के बाबा बोहड़ के नाम से जाने जाते हैं। वह मेरे दादा शहीद बेअंत सिंह के पुराने साथी रहे हैं। आज उनके पोते कांग्रेस में शामिल हो गए। ऐसे में अब दोनों पोते मिलकर उस दोस्ती को आगे बढ़ाएंगे। वही अमरिंदर जस्सोवाल ने कहा कि आप जमीनी स्तर पर पूरी तरह खत्म हो चुकी है। सीनियर लीडरशिप का किसी के साथ कोई तालमेल नहीं है। जिस कारण उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह और रवनीत बिट्टू की सोच से प्रभावित हो कर कांग्रेस की सेवा करने का मन बनाया है। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा, विधायक सुरिंदर डाबर, मुकेश वर्मा, अमन बग्गा , कुलविंदर सिंह विर्क, राजीव कुमार डाबर, अमरजीत सिंह और प्रीतम सहित सहित कई लोग मौजूद थे।