{"_id":"5cb364cbbdec2217210e7f65","slug":"151555260619-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोत से जोत जगाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोत से जोत जगाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...प्रेम की गंगा बहाते चलो
दर्पण स्कूल ने मनाया 9वां वार्षिकोत्सव, दिव्यांग बच्चों ने प्रस्तुति से जीता मन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। समझ नहीं के कैसे हाव-भाव पेश करें। यह भी नहीं पता कि गीत में क्या कहा जा रहा है। पता है तो बस इतना कि सामने टीचर खड़ी है, जिसके इशारों को समझते हुए उसके जैसे ही डांस करना है। ऑटिज्म से पीड़ित दिव्यांग बच्चों की कमाल की प्रस्तुति ने श्रोताओं का मन जीता। मौका था गुरु नानक देव भवन के मंच पर आयोजित दर्पण स्कूल के 9वें वार्षिकोत्सव समारोह का।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गर्ग एक्रेलिक्स के राजीव गग ने शिरकत की। समारोह का आगाज दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इसके बाद सैनिक, धरती मां, चाचा नेहरू जैसे विभिन्न किरदारों में सजे बच्चों ने अनेकता में एकता की तस्वीर वयां की, जिन्होंने जोत से जोत जगाते चलो, माए तेरी चुनरिया, जब कोई बात बिगड़ जाए, पापा मेरे पापा जैसे गीतों पर डांस पेश किया। कुछ बच्चों ने प्यानो, शबद गायन और भाषण के जरिये भी अपना हुनर दर्शाया।
इसमें उड़ान एनजीओ, लिटिल प्लेवे स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर दर्पण स्कूल के प्रधान राहुल अहूजा, उनकी पत्नी सोनिया अहूजा, नलिनी अरोड़ा, हरमिंदर कौर, नरिंजन कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं महासचिव नरिंजन कुमार के मुताबिक अप्रैल महीना ऑटिज्म अवेयरनेस के रूप में मनाया जाता है। समारोह का मकसद दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना व लोगों को ऑटिज्म के बारे में जागरूक करना है।