फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जुटी रणनीति तैयार करने में

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जुटी रणनीति तैयार करने में

Wed, 13 Feb 2019 10:42 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जुटी रणनीति तैयार करने में
लोकसभा चुनाव पर मंथन आज
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए 2 मार्च तक आठ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता तैयारी में जुट गए है। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए 2 मार्च तक राज्य स्तर पर 8 समारोह का आयोजन होगा। इसमें सबसे ज्यादा फोक्स बूथ स्तर पर रखा जा रहा है, ताकी बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा सके।
इसी कड़ी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 14 फरवरी को लुधियाना में होगा। इस बैठक में संगठनात्मक और प्रदेश में राजनीतिक स्थिति के साथ लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी। बैठक को प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर संबोधित करेंगे, वही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी होगी। भाजपा की तरफ से किए जा रहे एक के बाद एक समारोह को लेकर वर्करों को साफ हिदायत है कि वह सभी कार्यक्रम की फोटो सोशल मीडिया पर डालेंगे। इन फोटो मोदी एप में भी डालेंगे। ताकी पता चल सके कि कहां कहा समारोह का आयोजन हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश में जिला स्तर पर 15 फरवरी को काला दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 24 फरवरी को प्रदेश शक्ति केंद्र सम्मेलन का आयोजन अमृतसर में होगा। वही इसी दिन प्रधानमंत्री मन की बात के माध्यम से अपनी बात को रखेंगे। मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री की मन की बात को आम लोगों को सुनाएंगे। 26 फरवरी को कमल ज्योति संकल्प समारोह का आयोजन होगा प्रदेश स्तर पर भाजपाई अपने गली, मोहल्लों में दीपावली की तरह दीप जलाएंगे। बूथ स्तर पर शाम 6.30 बजे से लेकर रात 9.30 बजे तक दीपक जलाए जाएंगे। 28 फरवरी को मेरा बूथ सबसे मजबूत प्रोग्राम के तहत पीएम मोदी मंडल और बूथ स्तर पर संवाद करेंगे। इसी दिन संगठन संवाद के तहत पीएम मोदी युवा मोर्चा को संबोधित करेंगे। दो मार्च को युवा मोर्चा विधानसभा स्तर पर बाइक रैली निकालेगा। पदाधिकारियों को निर्देश है कि वह अपने वाहन पर पार्टी का झंडा लगाकर रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed