फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फतेहगढ़ साहिब में स्वाइन फ्लू से चौथी मौत

फतेहगढ़ साहिब में स्वाइन फ्लू से चौथी मौत

Thu, 17 Jan 2019 09:59 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में स्वाइन फ्लू से चौथी मौत
फतेहगढ़ साहिब में स्वाइन फ्लू से चौथी मौत
विज्ञापन

खमानो/फतेहगढ़ साहिब। जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी है। पिछले दस दिनों स्वाइन फ्लू से पीड़ित चार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक और पीड़ित महिला ने बीती रात पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। जिसकी पहचान खमाणों के गांव रत्तों की निवासी सरबजीत कौर (58) के तौर पर हुई है। फ्लू से पीड़ितों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार 9 जनवरी को सरबजीत कौर को मामूली बुखार और खांसी की शिकायत थी, जिस कारण परिवार ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से डाक्टरों ने उसे रोपड़ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जांच के दौरान सरबजीत कौर में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। डाक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया जहां इलाज अधीन उसकी 15-16 जनवरी की मध्यरात्रि मौत हो गई। जिसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने की है। इससे पहले भी खमाणों में स्वाइन फ्लू से लखबीर सिंह की मौत हो चुकी है। वहीं फतेहगढ़ साहिब में हेड कांस्टेबल देसराज मूल निवासी नंगल रोपड़ और मंडी गोबिंदगढ़ की एक महिला की मौत हो चुकी है। जिले भर में स्वाइन फ्लू के साथ लगातार हो रही मौतों से लोगों में डर माहौल देखा जा रहा है।

फोटो कैप्शन-17जीबीजीपी01- खमाणों के गांव रत्तों में महिला की मौत के बाद जागरुक्ता के लिए पहुंची सेहत विभाग की टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed