फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चमकौर साहिब में शुरू हुआ शहीदी जोड़ मेल,पहले दिन आरंभ हुये श्री आखंड पाठ साहिब

चमकौर साहिब में शुरू हुआ शहीदी जोड़ मेल,पहले दिन आरंभ हुये श्री आखंड पाठ साहिब

Fri, 21 Dec 2018 09:57 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 21 Dec 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
चमकौर साहिब में शुरू हुआ शहीदी जोड़ मेल,पहले दिन आरंभ हुये श्री आखंड पाठ साहिब
एसजीपीसी ने कराए धार्मिक मुकाबले
विज्ञापन

चमकौर साहिब में शुरू हुआ शहीदी जोड़ मेल, पहले दिन अखंड साहिब पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
चमकौर साहिब। दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के दोनों बड़े साहिबजादों समेत 40 सिंहों की शहादत को समर्पित श्री चमकौर साहिब के गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेल आरंभ हुआ। जोड़ मेल के पहले दिन एसजीपीसी की ओर से श्री अखंड साहिब पाठ की शुरुआत कराई गई। इस दौरान गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी भाई मेजर सिंह ने अरदास की। जबकि भाई संगत सिंह दीवान हाल में धार्मिक समागम करवाया गया। जोड़ के पहले दिन बड़ी संख्या में संगत ने चमकौर साहिब के अलग अलग गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी लगवाई। गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर नत्था सिंह ने कहा कि देश विदेश से आने वाली संगत के लिए एसजीपीसी की ओर से सभी प्रबंध किये गये हैं, ताकि संगत के परेशानी न आए। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक लगातार धार्मिक समागम जारी रहेगें। उधर पुलिस द्वारा भी चमकौर साहिब में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किये गये है और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस द्वारा प्रबंध किये गये है।

मुकाबलों में लगभग 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया
एसजीपीसी के शिक्षा विभाग की ओर से पहली बार क्षेत्र के आठ स्कूल तथा सात कालेजों को विद्यार्थियों में धार्मिक मुकाबले कराए गए। संगत सिंह दीवान हाल में करवाये गये इन मुकाबलों में लगभग 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बीबी शरन कौर कालेज के प्रोफेसर हरजोत सिंह ने बताया कि यह प्रयास एसजीपीसी द्वारा चमकौर साहिब में पहली बार किया गया है तथा इस दौरान कीर्तन, कविशरी तथा ढाडी वारों के मुकाबले कराए गये हैं। इस दौरान मुकाबलों का हिस्सा बनने वाले युवाओं ने कहा कि इन शहीदी जोड़ मेल दौरान सिख युवक सिखी पहरावे में आये। इस मोके पर एक मुसलिम परिवार में जन्म लेने वाले विद्यार्थी सुहेल ने शब्द कीर्तन किया। सुहेल ने कहा कि मुसलिम धर्म कभी सिख इतिहास से दूर नहीं रहा है। वहीं जोड़ मेल के दूसरे दिन अलग अलग राजनीतिक और अन्य लोग हाजिरी लगाएंगे। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह के अलावा एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल, सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, डा. दलजीत सिंह चीमा के हाजिरी लगवाने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed