{"_id":"5aa6ac304f1c1bc1758b513a","slug":"151520872496-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफतारी की मांग करने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफतारी की मांग करने पर
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसआई पर धमकी का आरोप
पिता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने पर बेटे को धमकाया
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव गोबिंदपुरा निवासी एक व्यक्ति ने थाना नथाना पुलिस के एक एएसआई पर धमकाने के आरोप लगाए है। आरोप है कि युवक ने पिता की हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं एएसआई ने आरोपों को बेबुनियाद बताया ।
आरोप लगाने वाले सतपाल ने बताया कि गांव के ही कुलदीप सिंह और जीत सिंह ने 28 फरवरी को उसके पिता मिठू सिंह से मारपीट की थी। इससे पिता गंभीर घायल हो गए थे और इलाज के दौरान पीजीआई में गत दिनों दम तोड़ दिया। उसने बताया कि जब उसने व परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने संबंधी थाना नथाना पुलिस के एएसआई लक्ष्मण सिंह से बात की। इस पर एएसआई ने उनको ही धमकाते हुए कहा कि तुम पर हत्या का केस दर्ज कर देगें ।
सतपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में आरोपियों के साथ उसके पिता की मामूली कहासुनी हुई थी। इससे आरोपी रंजिश रखते थे। इसके चलते कुलदीप सिंह व जीत सिंह ने गांव के ही गुरजंट सिंह की शह पर 28 फरवरी को उसके पिता के साथ डांग व कुल्हाड़ी से मारपीट कर उसके पिता कोघायल कर दिया था। आरोपियों नेे उसके घर पर हमलाकर तोड़फोड़ भी की थी।नथाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर कुलदीप सिंह व जीत सिंह के खिलाफ मामूली धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और आरोपी वकील सिंह, गुरजंट सिंह व सरबी कौर को केस से बाहर निकाल दिया ।
विज्ञापन
सतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि जब उसके पिता ने दम तोड दिया तो उसने थाना नथाना के एएसआई को उक्त मुकदमे में धारा 302 जोड़ने के लिए व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर एएसआई उसे धमकाते हुए कहा कि तुम्हारे पिता की हत्या का केस तुम पर डाल देगें। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे है। इस संबंध में एएसआई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि उस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। मुकदमे में धारा 302 बढ़ा दी गई ह। मामला क्रास केस का है । इससे आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी हो रही है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।