फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पूर्व अकाली पार्षद भिंदा की गिरफतारी की मांग को लेकर हडताल पर रहे वकील

पूर्व अकाली पार्षद भिंदा की गिरफतारी की मांग को लेकर हडताल पर रहे वकील

Fri, 09 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पूर्व अकाली पार्षद भिंदा की गिरफतारी की मांग को लेकर हडताल पर रहे वकील
गिरफ्तारी नहीं होने पर हड़ताल पर रहे वकील
विज्ञापन

वकील पर कातिलाना हमले के आरोपी पूर्व अकाली पार्षद व अन्य को न पकड़ने पर भड़के
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
आज जिला बार संघ के आह्वान पर वकील नागिंदर सिंह गौरा पर लुधियाना नगर निगम के वार्ड नंबर 75 में हुए चुनाव के दौरान हुए कातिलाना हमले के आरोपी पूर्व अकाली पार्षद भूपिंदर सिंह भिंदा व अन्य की गिरफ्तार न होने पर शुक्रवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। हालांकि हड़ताल का अदालतों में मिलाजुला असर देखने को मिला। कुछ वकीलों को अदालतों में केसों की पैरवी करते देखा गया।

वकीलों ने जिला बार एसोसिएशन में हमले के विरोध में जनरल हाउस बुलाकर अपना रोष जताया। इस दौरान वकीलों ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफअतार करने की बजाये उन्हें बचाते हुए उनके खिलाफ दर्ज धारा 307 को भी हटा दिया। वकीलों ने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों को धारा 307 लगाकर तत्काल गिरफ्तार न किया तो सोमवार से पूर्ण तौर पर हड़ताल की जाएगी। यह जानकारी जिला बार संघ के सचिव चेतन वर्मा व वित्त सचिव हिमांशु वालिया ने देते हुए बताया कि वकील समुदाय में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा रोष है। वहीं, जिला बार संघ ने इसका संज्ञान लेते हुए इसे प्रभावी बनाने के लिए सोमवार से वकील समुदाय की ड्यूटियां अदालतों के बाहर लगाने का भी निर्णय लिया है। सचिव चेतन वर्मा ने बताया कि टोलियां बनाकर अदालतों के बाहर खडे़ होकर वकीलों को अदालतों में जाने से रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed