{"_id":"5a47c9b64f1c1bcf6d8b6f8a","slug":"151514654134-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना के 95 वार्डों में उम्मीदवारों से आवेदन लेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना के 95 वार्डों में उम्मीदवारों से आवेदन लेगी भाजपा
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के 95 वार्डों में उम्मीदवारों से आवेदन लेगी भाजपा
उम्मीदवार एक से पांच जनवरी तक दे सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला लुधियाना की बैठक शनिवार को फोकल प्वाइंट स्थित विश्वनाथन मंदिर में हुई। इसमें पंजाब भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश कुमार एवं महामंत्री जीवन गुप्ता खास तौर पर उपस्थित रहे।
भाजपा संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा 95 वार्डों में पार्टी इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लेगी। आवेदन एक से पांच जनवरी तक लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में अपार जोश है। इसे देखते हुए लग रहा है कि पार्टी निगम की सत्ता पर काबिज होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे के लिए दो-दो सदस्यीय कमेटी की घोषणा की। जिसमें एक पंजाब का और एक जिले का सदस्य होगा। हलका उत्तरी में जीवन गुप्ता, सतपाल सग्गड़, हलका पश्चिम में डॉ. सुभाष वर्मा, संजय कपूर, हलका सेंट्रल में अनिल सरीन, अशोक लूंबा, हलका पूर्वी में रेनू थापर, राजीव कतना, हलका आत्मनगर में गुरदेव शर्मा देबी, पुष्पिंदर सिंघल, हलका साउथ से रमेश शर्मा, कांतेन्दु शर्मा होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।