फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मामला महिला को जलाकर मारने का

मामला महिला को जलाकर मारने का

Mon, 28 Jan 2019 10:30 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
मामला महिला को जलाकर मारने का
आरोपी की गिरफ्तारी को परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन

मामला महिला को जलाकर मारने का
परिजन बोले-हत्या में कई लोगों का हाथ, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। कागज उठाने वाली महिला सलमा को रविवार को जलाकर मारने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला के परिजनों ने सोमवार को लहरा-सुनाम मुख्य मार्ग जाम कर दिया। तीन घंटे तक लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

27 जनवरी की सुबह लहरागागा की अनाज मंडी में कागज उठाने गई महिला सलमा को उसी की गठरी में बांधकर आग लगाकर मार दिया गया था। पुलिस ने गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार करने का दावा किया था। मृतक महिला के परिवार वालों का कहना है कि सलमा को एक व्यक्ति ने नहीं बल्कि तीन-चार लोगों ने मिलकर जलाया है। सोमवार को जाम के दौरान सलमा के पति चिमन लाल और सोहन लाल ने कहा कि सलमा को जिस तरीके से गठरी में बांधकर जलाया गया है यह अकेले व्यक्ति का काम नहीं है। पुलिस ने एक व्यक्ति को ही गिरफ्तार किया है। धरने में शामिल लाभ सिंह, लालू सिंह, सेवक, महिंदर सिंह, नछतरकुमार, शिंगारा सिंह, बिल्लू राम ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। मौके पर पहुंचे थाना लहरागागा के प्रभारी डा. जगबीर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पकड़े गए व्यक्ति ने यदि अन्य व्यक्तियों का खुलासा किया तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
फोटो:28एसजीआरपी02:लहरागागा में मुख्य जाम किए हुए सलमा के परिवारवाले व अन्य लोग।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed