फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मल्टी स्किल डवेल्पमेंट के ग्रामिण विद्यार्थियों के लिए होस्टल सुविधा शुरु

मल्टी स्किल डवेल्पमेंट के ग्रामिण विद्यार्थियों के लिए होस्टल सुविधा शुरु

Mon, 06 Aug 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
मल्टी स्किल डवेल्पमेंट के ग्रामिण विद्यार्थियों के लिए होस्टल सुविधा शुरु
स्किल डेवलपमेंट सेंटर में ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए मुफ्त हॉस्टल
विज्ञापन

रहना, खाना, शिक्षा सामग्री तथा अन्य सहूलियतें मिलती है निशुल्क
हॉस्टल में रह सकते हैं 204 लड़के और 105 लड़कियां: संस्था
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। प्रदेश सरकार की ओर से नौजवानों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधिक नौजवानों को स्वय शिक्षा से जोड़कर रोजगार के काबिल बनाने के लिए विशेष यत्न किए जा रहे है। ऐसे विद्यार्थियों को स्वयं शिक्षा से जोड़ने के लिए अब गिल रोड स्थित मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर में विद्यार्थियों के लिए मुफ्त हॉस्टल की सुविधा शुरू कर दी गई है।
संस्था के इंचार्ज वीरदीप सिंह और कोर्स इंचार्ज जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि इस हॉस्टल की क्षमता 309 विद्यार्थियों की ह, जिसमें 204 लड़के तथा 105 लड़कियां रह सकती है। यह सहूलियत इसी सेशन से शुरू की गई है। पहले बैच में 48 लड़कियों तथा 50 लड़के इस सहूलत का लाभ ले रहे है। यहां रहने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त रहने के साथ साथ मुफ्त खाना, मनोरंजन के साधन आदि मुहैया कराए गए है। विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए एलईडी रूम, इंडोर गेम्स का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अधीन बनाए गए इस हॉस्टल में लड़कियों के लिए 12 कमरे और लड़को के लिए 24 कमरे हैं। एक कमरे में 8 लड़के या लड़कियां रह सकते है। कमरों में पंखे, अलमारियां, बिस्तर और फर्नीचर मुहैया करवाए गए है। सांझा वाटर कूलर व वाशरूम, साफ सुथरी मेस भी है। लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल के लिए अलग-अलग वार्डन (महिला तथा पुरुष) है और रात के समय सुरक्षा गार्ड रखे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संस्था में से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 50 फीसदी से अधिक की विभिन्न औद्योगिक इकाई में प्लेसमेंट हो चुकी है। अन्य विद्यार्थियों ने अपने रोजगार शुरू कर लिए है या फिर शुरू करने की तैयारी में है। सेंटर में चल रहे शार्ट टर्म कोर्सों में 6 बिल्कुल मुफ्त है और 3 कोर्सों के लिए बहुत ही कम फीस देनी पड़ती है। इन सभी कोर्सों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं या 12वीं कक्षा पास जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed