{"_id":"5b1971524f1c1b264d8b5620","slug":"131528394066-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 साल बाद शुरू हुई बरसाती रजबाहे की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 साल बाद शुरू हुई बरसाती रजबाहे की सफाई
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 साल बाद शुरू हुई बरसाती रजबाहे की सफाई
नगर काउंसिल ने युद्ध स्तर पर चलाया सफाई अभियान, पांच लाख रुपये पारित
बरसाती पानी से लाखों रुपये का नुकसान झेलने वाले दुकानदारों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। आखिरकार 24 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद मालेरकोटला शहर के प्रमुख बरसाती रजबाहे की सफाई का काम नगर काउंसिल ने युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। मंत्री रजिया सुल्ताना के आदेश पर काउंसिल दफ्तर ने इसकी सफाई के लिए पांच लाख रुपये भी पास किए हैं और नगर काउंसिल के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने वीरवार को टीम के साथ बांस बाजार स्थित इस बरसाती नाले का दौरा किया और कहा कि मंत्री रजिया सुल्ताना के पीए मोहम्मद तारिक की देखरेख में नाले की सफाई का काम चालू कराया गया है और किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस अवसर पर वार्ड 23 के इंचार्ज अजय मुंशी और मोहम्मद अनवर ने कहा कि अकाली दल के नेताओं ने सिर्फ वादे किए थे किंतु कांग्रेस वादे को निभाने में विश्वास करती है। इस दौरान पुरानी अनाज मंडी होलसेल एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।
यहां बता दें कि बांस बाजार और लोहा बाजार में से गुजरने वाले इस बरसाती नाले की सफाई वर्ष 1994 में नगर काउंसिल द्वारा करवाई गई थी लेकिन अब लंबे अर्से से इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण इस बरसाती नाले की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
फोटो :07एसजीआरपी04: मालेरकोटला में बरसाती नाले की सफाई का काम शुरू करवाने पहुंचे नगर काउंसिल के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल दुकानदारों के साथ