{"_id":"5aa2bb5f4f1c1b90778b48f9","slug":"131520614239-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून और शिमला के होंगे विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून और शिमला के होंगे विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून, शिमला होंगे विश्वस्तरीय स्टेशन: जीएम
रेलवे जीएम ने सांसद और विधायक के दो फर्स्ट क्लास प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब/ सरहिंद
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे, पीपीसीएम मनी आनंद तथा वरिष्ठ उप महाप्रबंधक प्रवीन गौर दिद्वेदी ने सरहिंद रेलवे जंक्शन का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने मोहाली, साहनेवाल और राजपुरा रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने उक्त स्टेशनों पर नये शुरु होने वाले नए प्रोजेक्टों पर चर्चा की।
जीएम ने लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा, कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा के साथ सरहिंद स्टेशन पर फर्स्ट क्लास के दो वातानुकूलित प्रतिक्षालयों का उद्घाटन किया। स्टेशन पर नए औजारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जीएम विश्वेश चौबे ने बताया कि नियमों के मुताबिक रेलवे मुख्यालय से हर मंडल का वार्षिक निरीक्षण होता है। आज का दौरा भी वार्षिक निरीक्षण का हिस्सा है। उन्होंने बताया अंबाला डिवीजन के देहरादून और शिमला रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। दोनों स्टेशनों पर यात्रियों को लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा दी जाएगी।
इससे पहले कुलजीत सिंह नागरा विधायक के नेतृत्व में शहर के निवासियों ने रेलवे ओवरब्रिज और फ्रेट कॉरिडोर के कारण सरहिंद लोगों को आई मुश्किलों के बारे में मांग पत्र सौंपा। इसमें कहा गया कि रेलवे ने शहर को दो भागों में विभाजित कर दिया है। वहीं एतिहासिक महत्व वाले फतेहगढ़ साहिब में संगत की आमद पर सरहिंद-कालका-मोरिंडा में स्पेशल ईएमयू चलाने की मांग की। जीएम ने विधायक और लोगों की समस्या का हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक सूबेदार जय सिंह ने जीएम को मांग पत्र सौंप खन्ना में रेलवे स्टेशन पर बंद किए गए रास्तों से पैदा हुई समस्या बारे अवगत करवा एलीवेटेड पुल बनाने की मांग रखी। इस पर जीएम ने कहा कि जहां कहीं भी ऐसी दिक्कत आ रही है, वहां ढाई मीटर चौड़ा पुल बनेगा। सरहिंद रेलवे स्टेशन पर वाटर वेंडिंग की बंद पड़ी मशीनों और रेलवे के अस्पताल में डाक्टर न होने की समस्या दूर करने का भरोसा दिया।