फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   13 youths fled from drug de addiction center in Ludhiana

नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे युवक: सिविल अस्पताल पहुंच बयां किया दर्द, कहा- परिवार से नहीं कराते थे बात, मारपीट का भी आरोप

Wed, 17 Nov 2021 12:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Nov 2021 12:39 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना जिले में 13 युवक एक नशा छुड़ाओ केंद्र से भाग निकले। युवक ने केंद्र संचालकों पर मारपीट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्हें वहां जबरदस्ती रखा जाता था। घरवालों से बात तक नहीं करवाई जाती थी। अब मामले की जांच डिप्टी मेडिकल कमिश्नर को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
13 youths fled from drug de addiction center in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशा छुड़ाने के लिए मुल्लापुर के एक नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करीब 13 नौजवान सोमवार की रात को दरवाजा तोड़कर व दीवार फांदकर फरार हो गए। वह मंगलवार की सुबह सिविल अस्पताल में पहुंचे और वहां उन्होंने अपना मेडिकल करवा कर इसकी शिकायत सिविल सर्जन के पास की। लिखित शिकायत में उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। सिविल सर्जन ने भी उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में पहुंचे युवकों ने आरोप लगाया कि वह नशा करने के आदी थे और परिवार वालों ने उन्हें मुल्लापुर की झांग रोड स्थित एक नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल कराया था। वहां पर 30 से 35 नौजवान दाखिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह 13 युवक हैं जो वहां से देर रात को फरार हुए हैं। 
विज्ञापन


आरोप लगाने वाले युवक सिमरनजीत सिंह, गुरमुख सिंह, जसप्रीत सिंह, रणजोत सिंह, जोबन सिंह, मलविंदर सिंह ने कहा कि नशा छुड़ाओ केंद्र में उनके साथ मारपीट की जाती है। लाठी डंडों के साथ मारपीट करने के साथ साथ हथियारों के बट मारे जाते हैं। केंद्र में न तो कोई डॉक्टर और न ही कोई फार्मासिस्ट है। केंद्र चलाने वाले खुद ही टीके लगा रहे हैं और खुद ही अपनी तरफ से दवाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने आरोप लगाया कि यह केंद्र भी उन्होंने खोला हुआ है जिनका केंद्र करीब दो साल पहले सेहत विभाग ने बंद कर दिया था। युवकों ने आरोप लगाया कि परिवार वालों से कई-कई दिनों तक बात नहीं कराई जाती। अगर बात कराई जाती है तो एक युवक, डंडा लेकर उनके ऊपर खड़ा होता है जो धमकी देता है कि अगर शिकायत की तो उनका बुरा हाल किया जाएगा। वह छह-छह महीने से दाखिल हैं। उन्हें परिवार वालों से मिलने नहीं दिया जाता। जबकि वह नशा भी छोड़ चुके है और अब ठीक है। मगर केंद्र में उनके साथ जबरदस्ती की जाती है। 


डिप्टी मेडिकल कमिश्नर को जांच सौंपी: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. सुरिंदर को मामले की जांच सौंपी है। वह कुछ दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed