फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   1277 new corona infected in the state, recovery rate 95.38 percent

प्रदेश में 1277 नए कोरोना संक्रमित, रिकवरी रेट 95.38 प्रतिशत

Wed, 16 Dec 2020 09:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 16 Dec 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
1277 new corona infected in the state, recovery rate 95.38 percent
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
प्रदेश में 1277 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि 1765 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक 569263 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं। इनमें से 543344 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 17801 एक्टिव मरीज हैं। 21 से 30 वर्ष के लोगों में संक्रमण ज्यादा मिला है। अब तक 8118 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 50 साल से ऊपर के मरीजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि एक्टिव 17801 मरीजों में से 7758 होम आइसोलेशन में है, जबकि निजी चिकित्सालयों में 1835 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में 157297 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब तक 21844458 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 51 से 60 वर्ष के 24.38 प्रतिशत और 60 वर्ष से ऊपर के 45.82 प्रतिशत संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन


21 से 30 वर्ष के युवा में संक्रमण ज्यादा
उम्र                आंकड़े 

0 से 10    3.54 प्रतिशत
11 से 20    9.83 प्रतिशत
21 से 30    25.24 प्रतिशत
31 से 40    21.35 प्रतिशत
41 से 50    16.10 प्रतिशत
51 से 60    13.38 प्रतिशत
60 से अधिक    10.56 प्रतिशत

टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण शुरू
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि टीकाकरण के लिए राज्य स्तर का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। बुधवार से जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार वैक्सीन लगाई जाएगी। कोविड वैक्सीन के भंडारण के साथ-साथ लक्षित समूहों के टीकाकरण की पूरी तैयारियां की जा रही हैं। कोल्ड चेन के उपकरणों की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed