फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सोशल मीडिया में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ भड़काऊ समग्री पोस्ट करने वाले भाजपा नेता को अदालत ने जेल भेजा

सोशल मीडिया में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ भड़काऊ समग्री पोस्ट करने वाले भाजपा नेता को अदालत ने जेल भेजा

Sat, 04 May 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ भड़काऊ समग्री पोस्ट करने वाले भाजपा नेता को अदालत ने जेल भेजा
सोशल मीडिया में भड़काऊ सामग्री डालने के आरोपी भाजपा नेता को कोर्ट ने जेल भेजा
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने अदालत परिसर में सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल/रोपड़। सोशल मीडिया पर कांग्रेसी प्रत्याशी के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ समग्री डालने के आरोपी में साइबर क्राइम पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम नंगल से एक जिला स्तरीय भाजपा नेता को गिरफ्तार कर शनिवार को रोपड़ की जिला अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि मामले में जिला प्रधान जतिंदर सिंह अटवाल की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने अदालत परिसर में सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि गत देर शाम जिला साइबर क्राइम की एक टीम ने नंगल में छापा मारकर भाजपा नेता को हिरासत में लिया था, जिसकी भनक नंगल पुलिस को भी नहीं लगी। गिरफ्तारी होते ही खबर आग की तरह फैली और भाजपाइयों में हड़कंप मच गया कि यह गिरफ्तारी हुई क्यों? साइबर क्राइम विंग ने यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री डालने की मिली शिकायत के आधार पर की है।

मनीष तिवारी के पिता के खिलाफ डाली थी वीडियो
सोशल मीडिया पर संसदीय क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ वीडियो डाल दी थी जिसे डाउनलोड कर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था। इसके बाद शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम ने यह गिरफ्तारी की है। इस वीडियो में कहा गया है कि दिल्ली दंगों में सिखों को मारने में मनीष तिवारी के पिता पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर आए थे।
विज्ञापन


राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज हुआ मामला
रोपड़ में पत्रकारों से बात करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जतिंद्र सिंह अठवाल ने कहा कि जिला भाजपा के उपाध्यक्ष नरेश चावला को एक राजनीतिक साजिश के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से दर्ज मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ है और उसमें नरेश चावला का नाम नहीं है। जो धारा 295 लगाई है। वह भी नरेश चावला पर नहीं लगती क्योंकि जो वीडियो उन्होंने पोस्ट की है, उसे उन्होंने नहीं बनाया। बल्कि सोशल मीडिया से ही डाउनलोड कर पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा से लेकर प्रदेश भाजपा नरेश चावला के साथ खड़ी है। कांग्रेस बौखलाहट में है और भाजपा वर्करों में दहशत का माहौल पैदा करने के लिए ऐसा कर रही है। उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed