फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवायों की हुई मौत

ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवायों की हुई मौत

Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल  की टक्कर में तीन युवायों की हुई मौत
ट्राली-बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत
विज्ञापन

मीयांपुर-बल्लमगढ़ मंदवाड़ा रोड पर हुआ सड़क हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। जिला के गांव मीयांपुर-बल्लमगढ़ मंदवाड़ा रोड पर बुधवार शाम एक ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल में टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई। थाना सिंघभगवंतपुर की पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता जसबीर सिंह निवासी रौलमाजरा घनौली ने बताया कि उसका भतीजा गुरजंट सिंह (23) वासी रौलमाजरा अपने दोस्त हरमनप्रीत सिंह (23) निवासी मौजलीपुर (बेला) थाना चमकौर साहिब के साथ बाइक पर चंडीगढ़ से खिजरबाद रोड होते हुए रोपड़ की तरफ आ रहा था। जब वह गांव बल्लमगढ़ मंदवाड़ा के पास पहुंचे तो लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उसके नीचे दबने से ट्राली सवार भूपिंदर सिंह (23) निवासी गांव बल्लमगढ़ मंदवाड़ा और बाइक सवार हरमनप्रीत सिंह और गुरजंट सिंह घायल हो गए। तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हरमनप्रीत और भूपिंदर को मृत घोषित कर दिया गया और गुरजंट सिंह को पीजीआई रेफर कर दिया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर और एक अन्य नौजवान बच गए। जानकारी के अनुसार हरमनप्रीत और गुरजंट चंडीगढ़ में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे और ड्यूटी से लौट रहे थे। हरमनप्रीत ने आइलेट्स की हुई थी और उसके साढ़े सात बैंड आए हुए हैं। उसने कनाडा जाने के लिए फाइल लगाई हुई थी। थना सिंघ भगवंतपुर के एएसआइ हरमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक रणधीर सिंह वासी बल्लमगढ़ मंदवाड़ा थाना सिंघ भगवंतपुरा जिला रूपनगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed