फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फतेहगढ़ साहिब में दो आईएएस एक इंजीनियर व ग्रेजूएट उम्मीदवारों से भिड़ेंगी हरबंस कौर

फतेहगढ़ साहिब में दो आईएएस एक इंजीनियर व ग्रेजूएट उम्मीदवारों से भिड़ेंगी हरबंस कौर

Wed, 17 Apr 2019 10:52 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में दो आईएएस एक इंजीनियर व ग्रेजूएट उम्मीदवारों से भिड़ेंगी हरबंस कौर
फतेहगढ़ साहिब : उच्च शिक्षित उम्मीदवारों में होगी चुनावी जंग
विज्ञापन

मैदान में दो आईएएस और इंजीनियर पीडीए उम्मीदवार मनविंदर सिंह पहली बार लड़ रहे चुनाव
टूटे वोट बैंक को दोबारा खड़ा करने में जुटी आप प्रत्याशी एमए पंजाबी हरबंस कौर दूलो
शिअद-कांग्रेस की होगी कठिन परीक्षा, पीडीए उम्मीदवार मनविंदर सिंह पहली बार लड़ रहे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। लोकसभा हलका आरक्षित फतेहगढ़ साहिब से चुनावी मैदान पूरी तरह से सज गया है सभी उम्मीदवारों की संख्या नौ हो गई है। संसदीय सीट से अकाली दल कांग्रेस, पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस और आप के उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. अमर सिंह को चुनाव मैदान में उतार है। इससे पहले अकाली दल ने भी पूर्व आईएएस व सीएम के प्रिंसिपल सचिव रहे दरबारा सिंह गुरु को उम्मीदवार बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब एससी विंग सचिव बलजिंदर सिंह चौंदा तथा पंजाब डेमोक्रेटिक अलांयस ने हरियाणा चिल्लड़ कांड के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को चुनाव मैदान में उतारा है। मनविंदर सिंह ग्यासपुरा इंजीनियर हैं, जो हरियाणा के चिल्लड़ कांड को उजागर कर इसमें मारे गए निर्दोष सिक्खों को इंसाफ दिलाने की अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने 21 दिन बाद अपने उम्मीदवार बलजिंदर सिंह चौंदा की टिकट काटकर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो की पत्नी हरबंस कौर दूलो को दी है। दूलो एमए पंजाबी हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय जन शक्ति पार्टी (सैकुलर) से जगदीप सिंह सिरथला, राष्ट्रीय स्वराज पार्टी से अशोक कुमार और राष्ट्रीय सर्वजन सेवा पार्टी से गुरजीत सिंह, जय जवान जय किसान पार्टी से बलविंदर कौर और भारतीय लोग सेवा दल से सुरजीत सिंह कंग चुनाव मैदान में हैं।
15 साल से अकाली दल की झोली खाली
2004 के लोकसभा चुनाव में अकाली दल से सुखदेव सिंह लिबड़ा सांसद बने थे। उसके बाद अकाली दल अपना सांसद नहीं जिता पाया। सुखदेव सिंह लिबड़ा 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सांसद भी रहे हैं। क्योंकि परमाणु समझौते में डॉ. मनमोहन सिंह के हक में डाली वोट के बाद सांसद लिबड़ा कांग्रेस में चले गए थे और फिर जीत गए थे। अकाली दल ने इस बार सीएम के पूर्व प्रिंसिपल सचिव रहे दरबारा सिंह गुरु को यहां से उम्मीदवार उतारा है। दरबारा सिंह गुरु 2017 के विधानसभा चुनावों में बस्सी पठाना से हार गए थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए कठिन परिश्रम
2009 के बाद दस वर्षों में कांग्रेस भी अपना सांसद इस हलके में नहीं बना पाई। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. अमर सिंह निवासी रायकोट को यहां उम्मीदवार उतारा है। संसदीय क्षेत्र के नौ हल्कों में से सात पर कांग्रेस काबिज है। डॉ. सिंह के लिए सांसद बनने की राह इतनी भी आसान नहीं होगी। क्योंकि फतेहगढ़ साहिब के लोग हर पांच साल बाद नई पार्टी को अजमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीए के मनविंदर सिंह का पहला परिश्रम
पंजाब डेमोक्रेटिक अलांयस ने मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को अपना उम्मीदवार बनाया है। ग्यासपुरा लुधियाना के हैं और मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर आए हैं। हरियाणा के चिल्लड़ कांड के लोगों को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ने वाले ग्यासपुरा लोक इंसाफ पार्टी पंजाब (बैंस ब्रदर) के हिस्से आई सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी चुनावी सभाओं अकसर दोनों बैंस बंधु खुद प्रचार कर रहे हैं।

आप के टूटे वोट बैंक को जुटाएंगी हरबंस कौर दूलो
2014 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के सांसद हरिंदर सिंह खालसा को संसदीय क्षेत्र के लोगों ने तीसरे विकल्प के तौर पर देखा था और अकाली-कांग्रेस रवायती पार्टियों से किनारा कर केजरीवाल की पार्टी के सांसद को चुना। सांसद खालसा मौजूदा कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत से 52 हजार से अधिक वोटों से जीते थे। खालसा लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। इस बार पार्टी ने खन्ना की विधायक व 2002 से 07 तक कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रही हरबंस कौर दूलो को उम्मीदवार बनाया है। वह खन्ना विधानसभा क्षेत्र की निवासी हैं। बस्सी पठाना में 2012 में अकाली दल के खिलाफ चुनाव लड़ने से वह जस्टिस निर्मल सिंह से हार गई थी। हरबंस कौर सांसद खालसा की ओर से बिखेरे गए पार्टी के वोट बैंक को जुटाने में लगी हैं। आप के लिए यह चुनाव बेहद कड़ी परीक्षा होगा। ऐसा माना जा रहा है कि बस्सी पठाना, खन्ना, समराला, पायल व साहनेवाल में उनका बड़ा वोट बैंक है।

फोटो-17जीबीजीपी-01--डॉ. अमर सिंह (कांग्रेस)
फोटो-17जीबीजीपी-02-दरबारा सिंह गुरु (शिअद)
फोटो-17जीबीजीपी-03 मनविंदर सिंह ग्यासपुरा (पीडीए)
फोटो-17जीबीजीपी-04-हरबंस कौर दूलो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed