फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कांग्रेसी प्रत्याशी मनीष तिवारी ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब व नैना देवी मंदिर में नतमस्तक होकर किया चुनाव प्रचार का आगाज

कांग्रेसी प्रत्याशी मनीष तिवारी ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब व नैना देवी मंदिर में नतमस्तक होकर किया चुनाव प्रचार का आगाज

Mon, 15 Apr 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी प्रत्याशी मनीष तिवारी ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब व नैना देवी मंदिर में नतमस्तक होकर किया चुनाव प्रचार का आगाज
पंजाब में सारी सीटें जीतेंगे : मनीष तिवारी
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेसी प्रत्याशी ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब और नैना देवी मंदिर में टेका माथा
चुनाव प्रचार का आगाज, पहले ही दिन दिखी कांग्रेस में गुटबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
श्री आनंदपुर साहिब/रोपड़। श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव मैदान में उतारे कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी सोमवार को पहली बार हलके में आए। चंडीगढ़ से आए मनीष तिवारी जब जिले की हद में पहुंचे तो जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों व बड़ी संख्या में इक्कठे उनके समर्थकों ने तिवारी का स्वागत किया। नंगल रोड पर विधान सभा स्पीकर राणा केपी सिंह के नजदीकी कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह विस्की की अगुवाई में कांग्रेसी नेताओं ने मनीष तिवारी का स्वागत किया। इस दौरान मनीष तिवारी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस एकजुट है और पंजाब की सारी सीटों पर हमारी पार्टी ही जीतेगी और बूंदियां उड़ा देगें। इसके बाद वे तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए और चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस मौके पर स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग, कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी, नीमिशा मेहता, नवांशहर से विधायक अंगद सिंह, विजय शर्मा टिंकू, रमेश गोयल, हरजीत सिंह जीता और रवि कुमार हंस उपस्थित थे। मनीष तिवारी ने माता श्री नैना देवी के दर्शन किए। इस दौरान पत्रकार वार्ता में तिवारी ने कहा कि हवा इस समय भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बह रही है। जब परिणाम आएगा, तब सब कुछ सामने आ जाएगा। तिवारी ने कहा कि आज उन्होंने माता श्री नैना देवी जी का आशीर्वाद लिया है और उसके बाद वह अपने लोकसभा हलके से चुनाव प्रचार शुरू करने जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में तिवारी ने कहा कि महागठबंधन एक बहुत बड़ा झूठ है। सच्चाई यह है कि राज्य अनुसार समझौता होता है। अब भी कई राज्यों में समझौता चल रहा है।

श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे मनीष तिवारी को नेताओं व वर्करों ने इस कदर घेरा हुआ था कि स्थानीय कांग्रेसी वर्करों उनसे नहीं मिल पाए। थाना प्रभारी आनंदपुर साहिब ने महिलाओं के साथ धक्का मुक्की की। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव से पहले ही उनको दरकिनार किया जा रहा है तो बाद में पता नहीं क्या होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed