{"_id":"5b92b105867a557fe25362e0","slug":"121536340229-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय सीमा के भीतर जांच कर कारवाई करना सुनिश्चित करे सरकार: अरोडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय सीमा के भीतर जांच कर कारवाई करना सुनिश्चित करे सरकार: अरोडा
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटखोरों को फांसी देने की मांग
सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)। आप के नेता व विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ कडे़ कानून बनाना समय की मांग है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते विधायक अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा के इस सत्र के दौरान उन्होंने मांग उठाई है कि बार बार मिलावट करने वालों के प्रति कड़ा रुख अपनाया जाए और लोगों की जिंदगियां लीलने वालों को फांसी की सजा देने का कठोर प्रावधान किया जाए। विधायक अरोड़ा ने कहा कि सत्र के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने के कानून में शोध करके तीन वर्ष की बजाय दस वर्ष सजा करने का प्रस्ताव पेश किया गया था। उन्होंने मांग उठाई कि सजा बढ़ाना ठीक है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है कि ऐसे मामलों में समय सीमा तय करके जांच पूरी हो और आरोपियों को कड़ी सजा मिले। ऐसे मामलों में कई माह तक तो मामला ही दर्ज नहीं हो पाता है। जिसके कारण आरोपी सामने नहीं आ पाते हैं। समय सीमा तय करके जांच पूरी कराने का प्रावधान होना चाहिए। इस मौके पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह हंजरा, मुकेश कुमार, लाभ सिंह हाजिर थे।