फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स्वच्छ भारत स्वच्छ सर्वेक्षण- 201

स्वच्छ भारत स्वच्छ सर्वेक्षण- 201

Thu, 08 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत स्वच्छ सर्वेक्षण- 201
पोस्टर मेकिंग में जसजीत सिंह प्रथम
विज्ञापन

स्वच्छ भारत स्वच्छ सर्वेक्षण विषय पर प्रचार अभियान शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सूचना और प्रसारण विभाग के क्षेत्रीय प्रचार निर्देशक जालंधर और मंडी इकाई की ओर से दो दिवसीय विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रिशीपाल सिंह अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान स्वच्छता एप जागरूकता रैली और पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रिशीपाल सिंह ने स्वच्छता सेवा पर शपथ दिलवाकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वच्छता एप शहर में साफ सफाई बनाए रखने में मुख्य भूमिका निभा सकती है। क्षेत्रीय प्रचार निर्देशक कार्यालय के डिप्टी डायरेक्टर प्रीतम सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत सर्वेक्षण-2018 में लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक करना है। पोस्टर मेकिंग में जसजीत सिंह ने पहला, कार्तिकेय और विभम ने दूसरा और तरनवीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को मुख्य मेहमान ने ईनाम देकर सम्मानित किया। लुधियाना में लोगों को स्वच्छता प्रति जागरूक करने में योगदान देने पवन शर्मा, जगजीत सिंह, जगतार सिंह, महल सिंह, महेवर सिंह और सरबजीत सिंह को सर्टिफिकेट दिए गए। रैली को डा. रिशीपाल सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed