{"_id":"595fc0524f1c1b42548b47ad","slug":"121499447378-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बताए चौक में धरना दिया तो होगा पूर्ण बाईकाट-स्टील चैंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बताए चौक में धरना दिया तो होगा पूर्ण बाईकाट-स्टील चैंबर
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहा व्यापारियों की हड़ताल समाप्त
स्टील चैंबर ने आईसरा-स्मासरा से मनवाई सभी मांगे
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
मिल मालिकों से जीएसटी पर डेढ़ प्रतिशत कमीशन न मिलने के विरोध में गत सोमवार से अमलोह रोड चौक पर चल रहा लोहा व्यापारियों का धरना और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। इससे पहले व्यापारियों ने सुबह मेन बाजार, अमलोह रोड, मोतिया खान इलाके में रोष प्रदर्शन किया और दुकानदारों से दुकानें बंद कराईं।
आंदोलन समाप्त करवाने में स्टील चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन भारत भूषण टोनी, अध्यक्ष मनमोहन सिंह मांगट, कोषाध्यक्ष के.के.जिंदल का अहम योगदान रहा। यह लोग आल इंडिया स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन (आईसरा), स्माल-स्केल री-रोलर्स एसोसिएशन (स्मासरा), भाव नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन, स्क्रैप ट्रेडर्स एसोसिएशन, पाईप प्लांट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से लगातार संपर्क में थे कि धरना कैसे समाप्त करवाया जाए। धरना स्थल पर शाम चार बजे पहुंचे विनोद वशिष्ट, मनमोहन सिंह मांगट और स्मासरा के राजीव सूद ने जीएसटी पर डेढ़ प्रतिशत कमीशन देने की घोषणा की। व्यापारियों की घोषणा का तालियों से स्वागत किया और स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद कांसल, कोषाध्यक्ष राजीव सिंगला, कानूनी सलाहकार एडवोकेट जगमोहन डाटा, रविंदर सिंह पद्म, ऊंकार सिंह, सुखदेव मिड्ढा, श्रीनिवास गोयल, सज्जन गोयल, विमल महावर, मुनीश कांसल, तेजिन्द्र ढंड, रजिन्द्र करेसिया, शशी जोशी, विनोद गोयल, संजय गर्ग, अशोक बत्ता, दीपक कुमार, अरुण कुमार, विवेक सिंगला व दीनेश गुप्ता आदि सदस्यों का लड्डूओं से मुंह मीठा करवाकर धरना समाप्त करवाया गया। इस दौरान आईसरा उपाध्यक्ष हरमेश जैन, स्मासरा से राजन गर्ग, प्रदीप भल्ला, दर्शन सिंह नलास समेत अन्य लोहा कारोबारी मौजूद थे।
कैसे समाप्त हुआ धरना, क्या मिला आश्वासन
मंच से आईसरा अध्यक्ष विनोद वशिष्ट ने कहा कि पहले तैयार माल पर विभिन्न तरीकों से 12.5 प्रतिशत एक्साइज टैक्स लगता था और व्यापारी को बनता डेढ़ प्रतिशत कमीशन दे दिया जाता था। वैट पर ये कमीशन नहीं दिया जाता था। जीएसटी लगने के बाद एक मुश्त टैक्स लगने से व्यापारियों को कमीशन न देने का फैसला लिया गया था। इस दौरान एक समस्या ये भी रही कि जीएसटी के बाद व्यापारियों और मिल मालिकों के बीच कोई भी मीटिंग नहीं हुई, क्योंकि इससे पहले भी जब भी लोहा व्यापार पर कोई समस्या आई है, उसे एक मंच पर सुलझाया गया है।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:07जीबीजीपी02:02ए: मंडी गोबिंदगढ़ के मुख्य चौक पर स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन के धरने को विराम देते आईसरा अध्यक्ष विनोद वशिष्ट मौजूद स्टील चैंबर अध्यक्ष मनमोहन सिंह मांगट व व्यापारी विनोद कांसल।