{"_id":"595fbf5b4f1c1b43728b479d","slug":"121499447131-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब का पहला हेल्थ एटीएम संगरूर में स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब का पहला हेल्थ एटीएम संगरूर में स्थापित
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे का पहला हेल्थ एटीएम संगरूर में स्थापित
सेहत मंत्री ने किया उद्घाटन, आधुनिक कैथ लैब के लिए पांच करोड़ का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
जिले के गांव नदामपुर में शुक्रवार को सूबे के पहले हेल्थ एटीएम का उद्घाटन सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने किया। उन्होंने होमी भावा कैंसर अस्पताल का दौरा कर यहां आधुनिक कैथ लैब स्थापित करने का एलान भी किया। यह दिल की बीमारियों से ग्रस्त लोगों का इलाज करने में लाभदायक साबित होगी।
उन्होंने कहा कि सूबा सरकार की ओर से पंजाब स्टेट कैंसर एंड ड्रग एडिक्शन ट्रीटमेंट फंड (काडा) से कैथ लैब के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। इसके स्थापित होने से आसपास के जिलों के लोगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने हलका विधायक विजयइंद्र सिंगला की प्रशंसा करते कहा कि सिंगला की ओर से निजी दिलचस्पी दिखाते शहर में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट लाने में योगदान डाला जा रहा है।
पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि सूबे के सरकारी अस्पतालों और सेहत केंद्रों में डाक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ, टेक्नीशीयन, नर्सों की कमी जल्द दूर की जाएगी। उन्होंने कैंसर अस्पताल के कोबाल्ट यूपीएस, सीटी कंट्रोल रूम, मेमो ग्राफी, सीटी नमूना सहित अन्य लैब का दौरा किया। साथ ही अस्पताल के बाहर एक पौधरोपण भी किया। इस दौरान विधायक विजयइंद्र सिंगला, पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन डायरेक्टर डॉ. राजेश शर्मा, सहायक डायरेक्टर डॉ. महिंदर सिंह, डीसी संगरूर अमरप्रताप सिंह विर्क, टाटा मेमोरियल के डायरेक्टर अंबूमनी, एसडीएम भवानीगढ़ गीतिका, सिविल सर्जन डॉ. किरनजोत कौर बाली और सहायक सिविल सर्जन डॉ. सुरिंदर सिंगला भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सेहत मंत्री का दौरा, वर्करों में धक्कामुक्की से मरीज परेशान
संगरूर। सेहत मंत्री बह्म मोहिंदरा का शुक्रवार को होमी भावा कैंसर अस्पताल का दौरा मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गया। इस दौरान एक दूजे से आगे आने की होड़ में कांग्रेस वर्करों की एक दूसरे से खूब धक्कामुक्की हुई। बरनाला जिले के गांव सहजड़ा के करनैल सिंह ने बताया कि वह कैंसर की बीमारी से ग्रस्त हैं और आज अपना यहां चेकअप कराना था। काफी समय बैठे रहने की वजह से उसे घबराहट होने लगी, किंतु बैठने के लिए जगह नहीं थी इसलिए वह नीचे जमीन पर ही लेट गया। इस दौरान जब सेहत मंत्री पहुंचे तो उनके पीछे बड़ी तादाद में कांग्रेस वर्कर भी थे। इस दौरान खूब धक्का मुक्की भी हुई, जिससे उन्हें परेशानी हुई। गांव ईसापुर के हरनेक सिंह ने कहा कि वह तीन घंटे से बैठे हैं, लेकिन सभी डॉक्टर सेहत मंत्री के स्वागत के प्रबंध में लगे हुए हैं। इससे उनके अलावा अन्य मरीजों को भी खासी परेशानी हो रही है।
फोटो भी है।