फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चप्पड़चिड़ी से निकला सरहिंद फतेह मार्च फतेहगढ़ साहिब में खालसाई जाहो-जलाल से संपन्न

चप्पड़चिड़ी से निकला सरहिंद फतेह मार्च फतेहगढ़ साहिब में खालसाई जाहो-जलाल से संपन्न

Sun, 12 May 2019 09:43 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
चप्पड़चिड़ी से निकला सरहिंद फतेह मार्च फतेहगढ़ साहिब में खालसाई जाहो-जलाल से संपन्न
फतेहगढ़ साहिब। सिख कौम के महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर की ओर से सरहिंद फतेह की याद में गुरुद्वारा फतेह-ए-जंग साहिब चप्पड़चिड़ी से फतेह मार्च निकला गया। यह आयोजन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समूह निहंग सिंह दलों और संगत के सहयोग से किया। फतेह मार्च का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सरहिंद फतेह के साथ संबंधित ऐतिहासिक थेह पर बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी के नेतृत्व में निहंग सिंह दलों ने अरदास की और खालसाई जयकारे लगाकर सिख कौम की बेहतरी के लिए खालसाई वेष में शानों शौकत का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर शिरोमणि पंथ अकाली बूढ़ा दल के प्रमुख बाबा बलबीर सिंह ने कहा कि फतेह मार्च कौम की चढ़ती कला का प्रतीक है, जिसमें समूह संगत ने खालसाई जाहो-जलाल के साथ हिस्सा लिया। मार्च में शामिल हुई समूह निहंग सिंह जत्थेबंदियों, धार्मिक सभाओं सोसाइटियों, राजनीतिक, सामाजिक नेताओं और संगत का शिरोमणि कमेटी प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने धन्यवाद किया। चप्पड़चिड़ी से लेकर श्री फतेहगढ़ साहिब तक सभी रास्तो में संगत ने अलग-अलग स्थान पर लंगर और ठंडे मीठे जल की छबीले लगाई गई।
विज्ञापन

फतेह मार्च फतेहगढ़ साहिब पहुंचने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, निहंग सिंह दलों, धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक नेताओं और बड़ी संख्या में संगत ने से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य अवतार सिंह रया, अकाली नेता जगदीप सिंह चीमा, जत्थेदार स्वर्ण सिंह चनारथल, बाबा तरसेम सिंह मेहता चौक, बाबा मनमोहन सिंह बारन वाले, बाबा गज्जण सिंह बाबा बकाला, बाबा नागर सिंह, बाबा जस्सा सिंह, शिरोमणि कमेटी अतिरिक्त सचिव परमजीत सिंह सरोआ, उप सचिव सिमरजीत सिंह कंग, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मैनेजर गुरसेवक सिंह, हेड ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह, गुरुद्वारा आम साहिब मोहाली के मैनेजर अमरजीत सिंह, गुरदीप सिंह कंग, शिरोमणि गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान गुरतेज सिंह करनाल, पंजाब प्रधान हरदीप सिंह, इंदरपाल सिंह, गतका प्रशिक्षक सुप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह खालसा, करमजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सरहिंद फतेह का इतिहास
आज के दिन सिख राज के पहले प्रमुख बाबा बंदा सिंह बहादुर ने छोटे साहिबजादों बाबा जोराबर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी की शहादत का बदला वजीर खान को चप्पड़चिड़ी के मैदान में मौत के घाट उतारकर लिया था।

आज होंगे गतका मुकाबले
सरहिंद फतेह दिवस पर एसजीपीसी की ओर से 13 मई को कराए जाने वाले गतका मुकाबलों की तैयारियां मुकम्मल कर लीं गई हैं। मुकाबले माता गुजरी कालेज श्री फतेहगढ़ साहिब के स्टेडियम में शाम तीन बजे आरंभ होंगे। इन मुकाबलों में शामिल होने के लिए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से 150 के करीब बच्चे गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में पहुंच गए हैं। सभी की रिहायश आदि का प्रबंध भी एसजीपीसी ने किया है। इसी दौरान गुरुद्वारा श्री फतहेगढ़ साहिब के दीवान हाल में गतका खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed