{"_id":"5cb4b5f4bdec22143f759393","slug":"11555346932-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ अमर सिंह की टिकेट न बदली तो होगा संघर्ष शुरु-दीवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ अमर सिंह की टिकेट न बदली तो होगा संघर्ष शुरु-दीवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. अमर सिंह की टिकट न बदली तो होगा संघर्ष : दीवाना
प्रदेश कांग्रेस के सचिव ने फतेहगढ़ साहिब से प्रत्याशी पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अमर सिंह को टिकट देने के विरोध में अब प्रदेश कांग्रेस के सचिव एडवोकेट हरनेक सिंह दीवाना भी आ गए हैं। दीवाना ने कांग्रेस हाईकमान को डॉ. सिंह की टिकट पर दोबारा विचार करने को कहा है। एक प्रेस कांफ्रेंस में दीवाना ने कहा कि 22 अप्रैल को वह बस्सी पठाना में बड़ा इकट्ठ कर अपने संघर्ष की शुरुआत करेंगे। दीवाना ने कहा कि कांग्रेस ने उस अफसर को उम्मीदवार बनाया है जिसने सारी उम्र मध्य प्रदेश में नौकरी की है। मैं पंजाब कांग्रेस चुनाव कमेटी से पूछना चाहता हूं कि डॉ. अमर सिंह ने कांग्रेस में क्या सेवा की है। अपने बेटे इंदरजीत सिंह दीवाना के लिए टिकट की मांग करते कहा कि 2001 के हॉकी वर्ल्ड कॅप के विजेता रहे इंदरजीत सिंह के लिए उन्होंने इस हलके से टिकट मांगा था लेकिन कांग्रेस ने अफसरशाह को ही टिकट दी है। इस उम्मीदवार को तुरंत बदला जाए।
फोटो कैप्शन--15जीबीजीपी01---फतेहगढ़ साहिब में डॉ अमर सिंह की टिकट का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव एडवोकेट हरनेक सिंह दीवाना।