{"_id":"5b687b6b4f1c1b913e8b587a","slug":"11533573995-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती एम्बूलैंस में नर्स ने की महिला की सफल डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती एम्बूलैंस में नर्स ने की महिला की सफल डिलीवरी
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती एंबुलेंस में नर्स ने कराई महिला की डिलीवरी
एसएमओ बोले- 15 अगस्त के कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे नर्स सीमा को
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सिविल अस्पताल की स्टाफ नर्स सीमा शर्मा ने रविवार की सुबह चलती एंबुलेंस में महिला की सफल डिलीवरी करवाई। सीमा शर्मा ने बताया कि करीब 10 बजे सिविल अस्पताल में साबरी नाम की गर्भवती औरत आई थी। बच्चे के गले में गर्भनाल दो बार लिपटी हुई थी। उसने करीब 10 मिनट डिलीवरी करवाने की कोशिश की लेकिन असफल रही। फिर उस ने गर्भवती को पटियाला के राजिंदरा में रेफर करवा दिया। वह खुद अस्पताल की एंबुलेंस में महिला और उसके परिजनों के साथ जा रही थी। सरहिंद से बाहर निकलती शमशेर नगर के पास महिला की पल्स रुकी दिखाई दी। इसके बाद उसने तुरंत महिला को ऑक्सीजन किट लगाई और फिर डिलीवरी करवाने की कोशिश की। इस बार वह सफल हो गई। इसके बाद वह तुरंत जच्चा-बच्चा को लेकर राजिंदरा अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया। सीमा का कहना है कि उसकी प्रेरणा स्रोत डॉ. जसप्रीत कौर हैं। इस मौके पर स्टाफ नर्स हरमीत कौर और इंदरजीत कौर भी मौजूद रहीं। सीमा शर्मा को एसएमओ डॉ. खुराना की तरफ से प्रशंसा पत्र भी दिया गया।
--कोट--
सीमा ने मुंबई में प्रशिक्षण के बाद मोहाली के सरकारी 16 सेक्टर अस्पताल में स्टाफ नर्स के तौर पर काम किया है। अब वह करीब डेढ़ साल से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में काम कर रही है। सीमा शर्मा की इस सफलता पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर विशेष सम्मान देने के लिए जिला प्रशासन को लिखकर भेजेंगे, ताकि दूसरे स्टाफ सदस्य भी इससे प्रेरणा ले सकें।
- डॉ. तरसेम खुराना, एसएमओ
फोटो कैप्शन:06जीबीजीपी01: सिविल अस्पताल में नर्स सीमा शर्मा को प्रशंसा पत्र सौंपते एसएमओ डॉ. तरसेम खुराना व अन्य।