{"_id":"5ccc6d6ebdec22074f08c098","slug":"111556901230-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अवॉर्ड सम्मेलन 27 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अवॉर्ड सम्मेलन 27 मई को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ नार्दन इंडिया ने पंजाब में पहली बार अवार्ड सम्मेलन का आयोजन किया है। इसमें एसोसिएशन के सदस्य ही हिस्सा ले सकते है। होटल रेडीसन में 27 मई को यह सम्मेलन आयोजित होगा।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ पंजाब प्रधान अमरवीर सिंह ने बताया कि इस अवार्ड प्रतियोगिता में 10 कैटेगरी होगी। इसमें युवा होटल व्यवसायी, युवा रेस्तरां व्यवसायी, बेस्ट शेफ, बेस्ट एफएंडबी मैनेजर, बेस्ट जनरल मैनेजर, बेस्ट होटल लग्जरी, बेस्ट होटल मिड स्केल, बेस्ट होटल बजट, बेस्ट बैंक्वेट और बेस्ट रिजॉर्ट शामिल है। उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड सम्मेलन के आयोजन का मकसद होटल उद्योग को बढ़ावा देना है। प्रत्येक कैटेगरी में हिस्सा लेने के लिए 10 हजार रुपये फीस होगी। एक व्यक्ति एक से ज्यादा कैटेगरी में हिस्सा ले सकता है।
एसोसिएशन के सदस्य आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। इनका आंकलन एनएचआरआई पैनल करेगा। सम्मेलन को कोआर्डिनेट एसोसिएशन की सहायक सचिव सुरमीत कौर करेंगी। उल्लेखनीय है पंजाब में एसोसिएशन के साथ 113 व्यवसायी जुड़े है और लुधियाना से 74 सदस्य है। इस मौके पर एसोसिएशन के जनरल सक्रेटरी दविंद, बीर सिंह नंदा, चीफ पैट्रन राजिंदर बसंत, लीगल एंड होस्पिटलिटी कंसल्टेंट सुनील कवात्रा, चाहत खन्ना, बलविंदर मोती महल, सुरिंदर बत्रा, विशाल मल्होत्रा, प्रीतम सिंह, पंकज सपरा सहित कई लोग मौजूद थे।