फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हाईवे जाम कर खन्ना पुलिस के खिलाफ की नारेंबाजी,

हाईवे जाम कर खन्ना पुलिस के खिलाफ की नारेंबाजी,

Fri, 26 Apr 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम कर खन्ना पुलिस के खिलाफ की नारेंबाजी,
विवाहिता की हत्या के मामले में गिरफ्तारी न होने पर किया हाईवे जाम
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर रुपये लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना। बच्चा न होने पर ससुराल वालों की तरफ से गला रेत कर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को शाम मृतक किरणजीत कौर के पिता देसराज निवासी भंदलसुआ की अगुवाई में डीएसपी के दफ्तर के बाहर परिवार और ग्रामीणों ने खन्ना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने दिल्ली रोड पर डीएसपी ऑफिस के बाहर दो घंटे से भी अधिक समय तक हाईवे जाम कर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। मृतका के पिता देसराज ने पुलिस पर आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि 14 अप्रैल को उनकी बेटी की हत्या के आरोप में मृतका के पति, सास, दो बेटियों व दो अन्य दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया था परन्तु पुलिस ने सिर्फ मृतक के पति गुरमीत सिंह पर ही कार्रवाई की। अन्य को पैसे लेकर छोड़ दिया पुलिस ने भरोसा दिलाया था कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा लेकिन वीरवार को किसी ने बताया कि आपकी बेटी की सास व अन्य आरोपी तो खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक के पिता देशराज ने बताया कि उन्होंने सभी आरोपियों के नाम लिखवाए थे, लेकिन पुलिस ने गुरमीत सिंह पर ही कार्रवाई की। जब हादसा हुआ, उस समय बेटी की सास दो बेटियां व गुरमीत सिंह के कुछ दोस्त घर पर ही थे, जिनके नाम उन्होंने पुलिस के पास दी शिकायत में लिखवाई थी। पुलिस ने न तो उन्हें एफआईआर की कापी दी और न पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की कापी। जाम के दौरान परिजनों ने कहा कि कत्ल केस में पति को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अन्य आरोपियों को कत्ल वाले दिन गिरफ्तार करने के बाद में पैसे लेकर पुलिस ने छोड़ते हुए रिहा कर दिया। उधर, मामले बढ़ता देख मौके पर एसपी, डीएसपी और तहसीलदार पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया। मृतक महिला किरणजीत कौर के पिता देसराज ने बताया कि 13 तारीख को उन्हें फोन कर बुलाया गया था कि उनकी बेटी को अटैक हो गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। जब वह घरवालों को साथ लेकर खन्ना आए तो बेटी की लाश को फ्रिज में रखा हुआ था और उसे देखने नहीं दे रहे थे। उन्होंने जबरन बेटी के शव को देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसे पीटने के बाद गला घोंटकर मार दिया गया था। बेटी के शव देखकर लग रहा था कि बड़ी ही बेरहमी से बेटी का कत्ल किया गया है।

13 लोगों को हत्या में शामिल बताया
बेटी के कत्ल में 13 के करीब लोग शामिल हैं। लेकिन उसके दामाद को ही आरोपी को बनाया है। परिवार पर और दामाद के दोस्तों पर भी मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। मृतक लड़की के रिश्तेदार ने कहा कि दामाद के मां बाप, तीन बहनों के कत्ल के आरोपी हैं। लेकिन उन पर केस दर्ज नहीं किया जा रहा है। पुलिस रिश्तेदारों को बचा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट दी जा रही है और न ही एफआईआर की कापी दी जा रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बता दें कि मृतक किरणजीत कौर (20) निवासी भद्दलथूहा की शादी कथित आरोपी गुरमीत सिंह निवासी खन्ना के साथ 19 जून 2016 को हुई थी। तीन साल में इनके घर बच्चा नहीं हुआ। बच्चा न होने को लेकर घर में क्लेश रहता था। कथित आरोपी अपनी पत्नी किरणजीत कौर को तंग परेशान करता रहता था तथा उससे मारपीट भी करता था। 13 अप्रैल को शाम करीब 7 बजे शाम को गुरमीत सिंह ने उन्हें फोन करके कहा था कि किरणजीत कौर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई है।
विज्ञापन


परिवार से कार्रवाई के लिए वक्त लिया है : एसपी
इस संबंध में जब एसपी (एच) बलविंदर सिंह भीखी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लड़की का कत्ल हुआ था। परिवार वालों ने कत्ल के आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए रोड जाम किया। मृतक लड़की के परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। परिवार वालों से कार्रवाई के लिए टाइम लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed