{"_id":"5b80367c42c7924650409245","slug":"111535129212-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपियन एथलीट ओपी जायशा केरला में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आई आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपियन एथलीट ओपी जायशा केरला में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आई आगे
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपियन ओपी जायशा केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आईं आगे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ओलंपियन ओपी जायशा जब ओलंपियन नहीं थी तब घर में दाना-पानी की इतनी कमी थी कि उन्होंने मिट्टी खाकर भी जीवन बसर किया। वहीं से संघर्ष की शुरुआत ने आज सफल ओलंपियन की नींव रख दी। जो आज इस काबिल हैं कि दूसरे लोगों की मदद कर रही हैं। केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए वह भी आगे आई हैं। जो पिछले 10 दिनों से केरल के वायनाड जिले में लोगों की सहायता कर रही हैं। इसमें लोगों को रोजमर्रा की वस्तुएं प्रदान कर रही हैं, जिसमें दाल, सब्जी, कपड़े, साबुन आदि मुहैय्या करवा रही हैं। इससे अलावा बच्चों के लिए बिस्कुट, कुरकुरे आदि भी बांटने में जुटी हैं। जबकि उन्होंने वहां लंगर भी लगाया।
गौर हो कि ओपी जायशा लुधियाना से संबंधित एथलेटिक कोच गुरमीत सिंह स्पीडी की पत्नी हैं। जिन्होंने शादी के बाद भी खेलों के अपने सफर को जारी रखा। उनके पति गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी और वह अपनी तनख्वाह से लोगों की सहायता कर रहे हैं, जिसमें प्रॉवीडेंट फंड रीजनल कमिश्नर एके सिंह व उनके अन्य दोस्त भी उनकी मदद कर रहे हैं।