{"_id":"5aa6ac464f1c1ba7758b51d3","slug":"111520872518-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पीसीटीई ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट्स के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता पाई है। उन्होंने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित किए गए 2016 और 2017 के परिणामों में अच्छे अंक लेकर संस्था का मान बढ़ाया। इसमें एमसीए (एलईईटी) 2017 में दपिंदर कौर और बीसीए 2016 बैच में पल्लवी वर्मा दोनों ने पास होते हुए सोने का पदक प्राप्त किया। वहीं बीसीए 2017 बैच के चेतन जैन ने रजत पदक हासिल किया। वहीं यूनिवर्सिटी में दीशता बातिश ने बीसीए 2017 परिणामों में चौथी, बख्शीश सिंह ढिल्लों ने बीसीए 2016 और बिन्नी कथूरिया ने बैच 2017 में पांचवीं पोजीशन पाई। पीसीटीई के अकादमिक डीन कपिल पराशर ने बताया कि उनके विद्यार्थी हमेशा से ही अच्छे परिणाम लाते रहे हैं। संस्था के डायरेक्टर जनरल डा. केएनएस कंग ने कहा कि पीसीटीई के विद्यार्थी शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।