{"_id":"5c6c2cd9bdec222720374677","slug":"101550593241-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के बकाया की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के बकाया की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए लगाया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के बकाया की मांग को लेकर बेमियादी धरना
फसल की अदायगी के लिए किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है: खैरा
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। धूरी शूगर मिल पर पचास करोड़ की बकाया अदायगी न किए जाने के रोष में विभिन्न संगठनों ने संगरूर-लुधियाना मुख्य मार्ग पर स्थित बबनपुर नहर के पुल पर अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाकर यातायात ठप कर दिया। किसानों के धरने के चलते पुलिस को ट्रैफिक रूट डायवर्ट करना पड़ा।
किसानों के धरने में पहुंचे पंजाब एकता पार्टी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि किसानों को अपनी फसल के बकाया राशि लेनेके लिए इस तरह सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। पंजाब की सभी निजी शूगर मिलों में बड़ी सियासी नेताओं से संबंधित हैं, इसलिए राज्य सरकार भी कार्रवाई करने से पीछे हट रही है। उनसे संबंधित विधायकों ने यह मामला विधा सभा में चल रहे सेशन में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी इंडस्ट्री की ओर से पंजाब की धरती के पानी में जहर घोला जा रहा है। इससे लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। राज्य सरकार इस तरफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
इस मौके पर अकाली दल के हलका इंचार्ज हरी सिंह, हरप्रीत कौर बरनाला, भुपिंदर सिंह भलवान, आप के जिलाध्यक्ष राजवंत सिंहघुल्ली, लोक इंसाफ पार्टी के जसवंत सिंह गजनमाजरा, मेजर सिंह पुन्नावाल, जरनैल सिंह जहांगीर, अवतारसिंह तारी, हरिंदर सिंहमौजूद थे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार हरमिंदर सिंह हुंदल ने कहा कि धरनाकारियों की मांगों संबंधी मिल प्रबंधकों से संपर्क किया गया है और जल्द मामले का हल किया जाएगा। एसएचओ गुरभजन सिंहने बताया गरूर-लुधियाना मुख्य मार्ग पर यातायात निर्विघ्न चलाने के लिए अन्य रास्तों से ट्रैफिक को निकाला गया।